सोनभद्र

एसडीएम व चेयरमैन ने बिजली विभाग के अधिकारियों संग की बैठक

नगर में बिजली व्यवस्था दुरुस्त करने पर हुई मंत्रणा

दुद्धी, सोनभद्र। नगर के विभिन्न हिस्सों में बिजली के जर्जर पोल व तार को दुरुस्त कर, निर्बाध रुप से विद्युतापूर्ति के लिए नगर पंचायत कार्यालय पर अधिकारियों ने संयुक्त बैठक कर मंत्रणा की। सभासदों ने एसडीएम दुद्धी सुरेश राय से मुलाकात कर,विजली विभाग के ठेकेदार की मनमानी की शिकायत की थी। जिस पर एसडीएम श्री राय ने बिजली विभाग के अधिकारियों संग ठेकेदार को तलब कर, चेयरमैन की अध्यक्षता में संयुक्त बैठक कर, शिकायत दूर करने को कहा था। मंगलवार को पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत नगर पंचायत सभागार में एसडीएम, चेयरमैन कमलेश मोहन, एसडीओ तीर्थराज, जेई, ठेकेदार एवं सभासदों की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में सभासदों ने कहा कि विभाग के ठेकेदार मनमानी कर रहे हैं, आवश्यक स्थानों पर पोल न लगाकर जहां-तहां पोल लगाकर औपचारिकता निभा रहे हैं। जिस पर एसडीएम श्री राय ने एसडीओ को निर्देशित करते हुए कहा कि जनहित में आबादी एवं आवश्यक स्थानों पर प्राथमिकता के स्तर पर नये बिजली पोल व बंद केबल लगाने का काम करें। इसके लिए वार्डवार सभासदों से संयुक्त टीम बनाकर स्थलीय सत्यापन करें और तत्काल शिकायत दूर करें। चेयरमैन ने कहा कि हर वार्ड सभासदों के साथ मौके का निरीक्षण कर, हर हाल में पोल लगाना सुनिश्चित करें। एसडीओ ने आश्वस्त करते हुए कहा कि सभी आवश्यक स्थानों पर पोल लगाया जायेगा। इसमें विभाग व संबंधित ठेकेदार पूरा सहयोग करेंगे। बैठक में ईओ ऋचा यादव, सभासद मोनू सिंह, आमेश सिंह, धीरज जायसवाल, सोनू खान, राकेश आजाद, निरंजन कुमार, आनंद कुमार, अन्नू, जेई राकेश मौर्या, लिपिक आलोक कुमार, ठेकेदार ईश्वर प्रसाद समेत कई लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
20 सितंबर को वाराणसी में नई पीढ़ी संवाद रक्षाबंधन पर एकल विद्यालय की बहनों ने पुलिसकर्मियों को बांधा रक्षा सूत्र समाजवादी पार्टी ने जनपद की समस्याओं को लेकर जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन यूजीसी बिल के विरोध में ओबरा में अनारक्षित वर्ग संघर्ष मोर्चा का गठन,डीएम को सौंपा ज्ञापन भगवान शंकर की महिमा का गायन शारदा भी नहीं कर सकतीं फरार चल रहे 20 हजार के इनामिया  आरोपी को जितेंद्र सरोज ने किया गिरफ्तार राजेश सिंह ने चोरी की घटना का खुलासा कर चोरी के लोहे के 3 एंगल बरामद कर आरोपी को किया गिरफ्तार एमवीएम स्कूल में विद्यार्थियों ने एक दूसरे को बांधे रक्षा सूत्र तबादला एक्सप्रेस पटरी पर जिले मे आधा दर्जन दरोगा हुये इधर से उधर विधानसभा की तैयारियों में जुटी कांग्रेस
Download App