सोनभद्र

सांगोबांध गाँव के जीगनटोला में रोड के किनारे युवक का पलास के पेड़ पर लटका मिला शव

बभनी/सोनभद्र (मु कलाम) बभनी थाना क्षेत्र के सागोबांध के जीगनटोला गुलरघाट के पास कच्ची संपर्क रोड़ के किनारे मंगलवार की सुबह एक युवक का शव पलास के पेड़ पर गमछा से लटका मिलने की सूचना सुनते ही सैकड़ों लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। रोड से सटे लटका शव को देखने के लिए लोगों की भीड़ लगी। जानकारी के अनुसार बुद्धि नारायण पुत्र मनराज गोंड उम्र करीब 26 वर्ष अपने ससुराल चितवामाना ससुराल छत्तीसगढ़ में सोमवार को सुबह दस बजे अपने पत्नी सुनिता देवी बच्चों के साथ छठी भात खाने गया था। कार्यक्रम संपन्न होने के बाद मृतक बुद्धि नारायण बार्डर नदी क्रास होने के बाद यूपी में कब और कैसे फांसी लगाया। इसे लेकर तरह तरह की चर्चा है। घटना की सूचना बभनी थाना में दी गई। घटना की सूचना मिलते ही सब इंसपेक्टर बीरबहादूर चौधरी, राम औतार यादव हेड कांस्टेबल राम आशिष यादव भारी संख्या में पुलिस बल पहुचकर शव अपने कब्जे में लेकर शव को पोस्टमार्टम कराने के लिए दुद्धी भेजकर अग्रिम कारवाई में जुटे रहे।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
20 सितंबर को वाराणसी में नई पीढ़ी संवाद रक्षाबंधन पर एकल विद्यालय की बहनों ने पुलिसकर्मियों को बांधा रक्षा सूत्र समाजवादी पार्टी ने जनपद की समस्याओं को लेकर जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन यूजीसी बिल के विरोध में ओबरा में अनारक्षित वर्ग संघर्ष मोर्चा का गठन,डीएम को सौंपा ज्ञापन भगवान शंकर की महिमा का गायन शारदा भी नहीं कर सकतीं फरार चल रहे 20 हजार के इनामिया  आरोपी को जितेंद्र सरोज ने किया गिरफ्तार राजेश सिंह ने चोरी की घटना का खुलासा कर चोरी के लोहे के 3 एंगल बरामद कर आरोपी को किया गिरफ्तार एमवीएम स्कूल में विद्यार्थियों ने एक दूसरे को बांधे रक्षा सूत्र तबादला एक्सप्रेस पटरी पर जिले मे आधा दर्जन दरोगा हुये इधर से उधर विधानसभा की तैयारियों में जुटी कांग्रेस
Download App