सोनभद्र

रेणुकूट से गायब हुये 75 लाख के एल्युमिनियम सहित 3 ट्रक के साथ तस्कर को पिपरी पुलिस ने किया गिरफ्तार

रेणुकूट/सोनभद्र (रामकुमार गुप्ता) रेणुकूट से गायब हुये 75 लाख के एल्युमिनियम सहित 3 ट्रक के साथ तस्कर को पिपरी पुलिस ने किया गिरफ्तार। पिपरी थाना पर प्राप्त लिखित प्रार्थना पत्र हुआ कि हिण्डालको कम्पनी का माल एल्यूमिनियम कुल भार 20180 KG कीमती 7659389.52/- रूपया जो वाहन संख्या PB13BG5837 पर लोड कर हिण्डालको रेणुकूट से लुधियाना भेजा गया था एल्यूमिनियम को रास्ते में वाहन स्वामी की साजिश से वाहन चालक द्वारा गायब कर दिया गया था । उक्त घटना के सम्बन्ध में थाना पिपरी पर पंजीकृत मुकदमा अपराध संख्या 86/2024 धारा 407 भादवि का अभियोग पंजीकृत किया गया था।

उक्त अभियोग के अनावरण, अभियुक्तो की गिरफ्तारी व माल बरामदगी हेतु पुलिस अधीक्षक यशवीर सिंह ने पिपरी क्षेत्राधिकारी अमित कुमार के निर्देशन मे एसओजी सर्विलांस तथा थाना पिपरी की संयुक्त गठित टीम किया गया था। जिस क्रम में गठित टीम द्वारा दिनांक 13.06.2024 को समय करीब 12.40 बजे 02 नफर अभियुक्तगण को थाना क्षेत्र सेक्टर 24 जिला गौतमबुध्द नगर से गिरफ्तार कर सम्पूर्ण माल की शतप्रतिशत बरामदगी कर गौतमबुध्द नगर स्थित मा न्यायालय से ट्रांजिट रिमाण्ड प्राप्त कर माल व मुल्जिमान को जनपद सोनभद्र लाया गया । गिरफ्तारी व वरामदगी के आधार पर अभियोग उपरोक्त में धारा 411,419, 420, 467, 468, 471, 120बी भादवि की बढोत्तरी कर आरोपी का चालान कर दिया गया है।

उक्त अभियोग के अनावरण व माल बरामदगी हेतु गठित टीम द्वारा भौतिक तथा मुख्य रूप से इलेक्ट्रानिक अभिसूचना पर गहनता से कार्य करते हुए वाहनो के स्वामी व चालक तथा माल लोड कराने वाले ब्रोकर के नम्बरो को पूर्ण मनोयोग से विश्लेशण करते हुए उपरोक्त लोडिंग व गन्तव्य स्थल पर माल ले जाने की प्रक्रिया से असम्बद्ध व्यक्ति जसवीर सिंह पुत्र योगेन्द्र सिंह निवासी भटी डाक घर घोड़ेवाढ़ थाना कहानुबान जिला गुरदासपुर पंजाब का नम्बर कामन पाते हुए पूरी प्रक्रिया को विश्लेषित किया गया तो घटना में संलिप्त 02 नफर अभियुक्तगण का नाम प्रकाश में आया जिसमें ओम प्रकाश पुत्र लक्ष्मी नारायण निवासी F 10 गली न 29 मधु बिहार दिल्ली की मदद से उक्त माल को गबन कर बेंचा गया था । उपरोक्त मुकदमें सें सम्बन्धित 05 नफर अभियुक्त एंव एक अदद ट्रक वाछिंत चल रहे है जिनकी शीध्र गिरफ्तारी व बरामदगी के प्रयास किये जा रहे है ।

गिरफ्तार आरोपी का नाम
1.ओम प्रकाश पुत्र लक्ष्मी नारायण निवासी F-10 गली नं0-29 मधु बिहार थाना मधु बिहार, दिल्ली ।
2.जसवीर सिंह पुत्र योगेन्द्र सिंह निवासी भटी डाक घर घोड़ेवाढ़ थाना कहानुबान, जिला गुरदासपुर, राज्य पंजाब ।

बरामदगी का विवरण
1 माल एल्यूमिनियम इंगट कुल 20180 KG (कीमत रू 7659389.52 रुपये ) ।
2 ट्रक नं0 DL1L AH 6970 ।
3 ट्रक नं0 DL1LAB4718 ।
4 पिकअप DL1LY7291 ।
5 जामातलाशी से 02 अदद मोबाइल व 7500/- रूपये नगद ।

फरार आरोपी एंव वाहन
1 परमजीत सिंह छाबड़ा पुत्र बलवन्त सिंह निवासी हाउस न 100 गुरुनानक पुरा मोहल्ला जोड़ा फाटक रोड़ पोस्ट धनसार धनबाद झारखंड
2 मो आशिफ उर्फ छोटू कबाड़ी पुत्र मुस्तफा निवासी ई 376 बी ब्लाक इ न्यु अशोक नगर नई दिल्ली
3 मो खालिद पुत्र नासिर हुसैन निवासी मकान न 1212 धोबी वाली गली किला भट्ठा गाजियाबाद
4 वाहन संख्या – PB 13 BG 5837 चालक मनदीप सिंह पुत्र अज्ञात निवासी बसराई कादियान
5 वाहन संख्या – PB 13 BG 5837 का स्वामी चमकोर सिंह पुत्र जसवंत सिंह निवासी ग्राम तुगलवाला गुरदासपुर

गिरफ्तार करने वाली टीम
1 प्रभारी निरीक्षक राजेश सिंह, थाना पिपरी सोनभद्र
2 उ नि श्री कमलनयन दुवे, चौकी प्रभारी रेणुकूट थाना पिपरी सोनभद्र ।
3 हे का अनिल कुमार थाना पिपरी सोनभद्र ।
4 हे का योगेन्द्र यादव, चौकी रेनूकूट थाना पिपरी सोनभद्र ।
5 हे का संजय वर्मा, थाना पिपरी सोनभद्र ।
6 हे का सौरभ कुमार राय (सर्विलांस सेल ) सोनभद्र ।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
प्रेमी के साथ मिलकर पुत्र की हत्या के आरोप से मचा सनसनी शक्तिनगर थाने मे तहरीर दे कारवाई का किया मां... गैंगस्टर एक्ट मे फरार सियाराम चेरो गिरफ्तार रक्षाबंधन पर भी सफाई व्यवस्था बेपटरी, कोन बस स्टैंड पर लगा कूड़े का अंबार 20 सितंबर को वाराणसी में नई पीढ़ी संवाद रक्षाबंधन पर एकल विद्यालय की बहनों ने पुलिसकर्मियों को बांधा रक्षा सूत्र समाजवादी पार्टी ने जनपद की समस्याओं को लेकर जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन यूजीसी बिल के विरोध में ओबरा में अनारक्षित वर्ग संघर्ष मोर्चा का गठन,डीएम को सौंपा ज्ञापन भगवान शंकर की महिमा का गायन शारदा भी नहीं कर सकतीं फरार चल रहे 20 हजार के इनामिया  आरोपी को जितेंद्र सरोज ने किया गिरफ्तार राजेश सिंह ने चोरी की घटना का खुलासा कर चोरी के लोहे के 3 एंगल बरामद कर आरोपी को किया गिरफ्तार
Download App