सोनभद्र

मगरमच्छ ने बच्चे पर किया हमला हालत गंभीर

घोरावल (अनुराग पांडेय) मगरमच्छ ने बच्चे पर किया हमला हालत गंभीर। घोरावल पेढ़ गांव के नौगढ़वा का बस्ती में एक बालक पर मगरमच्छ ने हमला कर गंभीर घायल कर दिया। जानकारी के अनुसार पेढ़ गांव निवासी रमेश 12 वर्ष पुत्र अजीत शनिवार सुबह गांव के ही नौगढ़वा बस्ती में गांव के ही कुछ चरवाहों के साथ भलूआ बंधी पर पशुओं को चरा रहा है। चरते चरते कुछ मवेशी पास के ही भलुआ बंधी में पानी पीने के लिए चले गये। जब मवेशी पानी पी चुके तो उन्हें बाहर निकालने के लिए रमेश भलुआ बंधी में पानी में पानी में उतर गया और मवेशियों को बाहर निकालने के लिए बाहर निकालने के लिए आवाज लगाने लगा। इसी दौरान बंधी में मौजूद एवं एक मगरमच्छ ने रमेश के ऊपर हमला कर दिया। मगरमच्छ ने रमेश के एक पैर को अपने मुंह में दबा लिया। आवाज सुनकर आसपास मवेशी चरा रहे कुछ चरवाहे मौके पर पहुंचे और पानी में उतरकर लाठी डंडे से किसी तरह बड़ी मुश्किल से मगरमच्छ के कब्जे से रमेश को छुड़ाया। सामुदायिक स्वाथ्य केंद्र में इलाज कर रहे डॉक्टर देवेश पांडेय के अनुसार रमेश को डेढ़ दर्जन के करीब टांके लगे हैं और उसकी हालत में सुधार है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
प्रेमी के साथ मिलकर पुत्र की हत्या के आरोप से मचा सनसनी शक्तिनगर थाने मे तहरीर दे कारवाई का किया मां... गैंगस्टर एक्ट मे फरार सियाराम चेरो गिरफ्तार रक्षाबंधन पर भी सफाई व्यवस्था बेपटरी, कोन बस स्टैंड पर लगा कूड़े का अंबार 20 सितंबर को वाराणसी में नई पीढ़ी संवाद रक्षाबंधन पर एकल विद्यालय की बहनों ने पुलिसकर्मियों को बांधा रक्षा सूत्र समाजवादी पार्टी ने जनपद की समस्याओं को लेकर जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन यूजीसी बिल के विरोध में ओबरा में अनारक्षित वर्ग संघर्ष मोर्चा का गठन,डीएम को सौंपा ज्ञापन भगवान शंकर की महिमा का गायन शारदा भी नहीं कर सकतीं फरार चल रहे 20 हजार के इनामिया  आरोपी को जितेंद्र सरोज ने किया गिरफ्तार राजेश सिंह ने चोरी की घटना का खुलासा कर चोरी के लोहे के 3 एंगल बरामद कर आरोपी को किया गिरफ्तार
Download App