सोनभद्र

बड़े बड़े माफियाओं को मिट्टी में मिला दिया गया- योगी

जो राम को लाये हैं, उनको जीताना है

दुद्धी। रॉबर्ट्सगंज लोकसभा और विधानसभा दुद्धी सीट पर उपचुनाव के लिए खड़े प्रत्याशियों के समर्थन में सोमवार को टीसीडी ग्राउंड पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जनसभा को संबोधित किया। सीएम ने लोकसभा चुनाव में खड़ी एनडीए की प्रत्याशी रिंकी कोल और दुद्धी उपचुनाव विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी श्रवण गोंड के पक्ष में मतदान करने की अपील किया।

जनसभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि सपा और कांग्रेस केंद्र में सरकार बनने पर पिछड़ों, आदिवासियों का आरक्षण मुस्लिमों को देने की फिराक में है, लेकिन ऐसा नहीं होने दिया जाएगा। सपा रामद्रोही है, उसने राम भक्तों पर गोली चलवाई थी। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिन लोगों ने आजादी के बाद 70 सालो से अब तक पानी के लिए तरसाया है, उन लोगों को एक-एक वोट के लिए तरसा दीजिए। भाजपा सरकार में माफिया गले में तख्ती लटका कर सुधरने का भीख मांग रहे हैं। सीएम ने कहा कि सोनभद्र जिले के सभी गरीबों के लिए प्रधानमंत्री ने आवास देने की घोषणा की है, अभी तक जिन पात्रों को आवास नहीं मिला है जल्द ही उन लोगों का भी भवन बनकर तैयार हो जाएगा। काशी के बाद मथुरा की ओर बढ़ने के लिए भाजपा को जिताएं।

इस अवसर पर राज्य मंत्री संजीव गोंड़, राकेश सचान, सांसद रामशकल, विधायक भूपेश चौबे, अनिल मौर्य, पूर्व मंत्री जयकुमार जैकी, एमएलसी विनीत सिंन्ह, भाजपा जिलाध्यक्ष नंदलाल गुप्ता, जय प्रकाश चतुर्वेदी, रूबी प्रसाद, आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
723 किलोमीटर की साइकिल यात्रा कर अयोध्या पहुंचे म्योरपुर के युवा, एआई इंजीनियर संतोष गुप्ता ने पेश क... विश्व योग दिवस पर म्योरपुर ब्लॉक की सभी ग्राम पंचायतों में लगेंगे योग शिविर, तैयारियां तेज आकाशीय बिजली के चपेट में आने से तीन महिलाएं गंभीर गोबर-गोमूत्र से तैयार जैविक उत्पादों की जानकारी, एकल ग्रामोत्थान फाउंडेशन ने किसानों को किया जागरूक किसी भी दशा में अस्त्र शस्त्र का नही होगा प्रदर्शन-एसडीएम दुद्धी स्वराज साथियों को मिला ग्राम परिवर्तन का मंत्र, चार दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का शुभारंभ तीन ग्राम पंचायत में हुई बैठक, पात्र लाभार्थियों की सूची पर ग्रामीणों ने लगाई मोहर अमेरिकी नौसेना द्वारा भारतीय वाणिज्य जहाजों पर कायरता पूर्ण हमला और चालक दल के तीन नाविक की मौत पर व... कलेक्ट्रेट पहुंचकर प्रधानमंत्री केंद्रीय शिक्षा मंत्री व सीएम को भेजा ज्ञापन लाखो शिक्षको के भविष्य ... 50 हजार का इनामिया गौ तस्कर मुठभेड़ मे गिरफ्तार छह गौवंश अवैध असलहे बरामद
Download App