सोनभद्र

युवक ने पलास के पेड़ पर फाँसी के फंदे से लटक कर दी जान घर मे मचा कोहराम

बीजपुर(रामजियावन गुप्ता) थाना क्षेत्र अंतर्गत पिंडारी गाँव के टोला मनरहवा में रविवार की शाम एक युवक पलास के पेड़ पर फाँसी का फंदा बना कर झूल गया परिजनों द्वारा काफी देर रात तक खोजबीन के बाद युवक का शव पेड़ से लटका मिला तो परिजन दहाड़ मार कर रोने चिल्लाने लगे मौके पर पहुँचे ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना देकर घटना की जानकारी दी।सूचना पर घटना स्थल पहुँची पुलिस ने शव को पेड़ से नीचे उतार कर पंचनामा के उपरांत पोस्टमार्टम के लिए दुद्धि सीएचसी भेज कर जांच पड़ताल में जुट गयी।जानकारी के अनुसार अशोक उर्फ महेंद्र पनिका पुत्र रामकिसुन पनिका उम्र 22 अपने घर से कुछ दूर जंगल मे पलास के पेड़ के सहारे लाईलोंन की रस्सी से फाँसी का फंदा बना कर मौत को गले लगा लिया ऐसा कठोर कदम उसने क्यों उठाया परिजन भी कुछ कहने से मना करते रहे बताया जाता है कि मृतक युवक अशोक उर्फ महेंद्र अविवाहित था वह बराबर मानसिक तनाव में रहता था गाँव में इसको लेकर तरह तरह की चर्चाएं ब्याप्त है। इसबाबत प्रभारी निरीक्षक पंकज पांडेय ने कहा कि शव पीएम के लिए भेज दिया गया है बाकी मामले की जांच की जा रही है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
गैंगस्टर एक्ट मे फरार आरोपी गिरफ्तार सोन नदी के बढ़ते जलस्तर को लेकर प्रशासन अलर्ट, जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने घाटों किया स्थलीय निरी... 15 दिनों से जियो नेटवर्क की समस्या से परेशान कचनरवा क्षेत्र की 50 हजार आबादी भाजपा की संगठनात्मक बैठक में बूथ स्तर पर संगठन मजबूत करने पर जोर छह माह से मानदेय नहीं मिलने से मनरेगा कर्मियों के सामने आर्थिक संकट सोनभद्र के युवा पत्रकार आशीष गुप्ता का आगरा की कार्यशाला के लिए चयन बिजली चोरी पर शिकंजा कोन मे मार्निंग रेड से 22 पर एफआईआर अभियान आगे भी रहेगा जारी विषैले जंतु के काटने से महिला की मौत दूषित पानी पीने को मजबूर सहगोड़ा टोले के ग्रामीण, पक्के कुएं की मांग ओबरा डैम के खुलने से बाढ़ की आशंका को लेकर प्रशासन अलर्ट,रेणुका नदी छठ घाट पर हुआ मॉक ड्रिल अभ्यास
Download App