सोनभद्र

टैंकर ने बाइक सवार को रौंदा, तीन युवकों की मौत

दुद्धी। हाथीनाला थाना क्षेत्र के साऊडीह गांव के समीप हाथीनाला से 3 किमी दूर मूर्धवा मार्ग पर एक टैंकर ने बाइक सवार तीन युवकों को रौंद दिया। जिससे तीनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। मंगलवार को सुलेन्द्र 24 पुत्र ज़िन्दलाल निवासी आरंगपानी, राकेश कुमार 23 पुत्र सिंगारचन्द, इंद्र कुमार 25 पुत्र रामनारायण निवासी रासपहरी थाना म्योरपुर रिश्तेदार के घर से गुरमुरा बारात गए हुए थे। बारात के बाद सुबह करीब साढ़े 11 बजे घर के लिए एक ही बाइक पर तीनों लोग सवार होकर जा रहे थे। हाथीनाला थाना से महज तीन किमी दूर मूर्धवा मार्ग पर पहुँचते ही सामने से आ रही टैंकर ने बाइक सवार युवकों को बुरी तरह से रौंद दिया। जिससे तीनों युवकों की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही हाथीनाला थानाध्यक्ष प्रणय पूण्य श्रीवास्तव ने मय फोर्स घटना स्थल पर पहुँच कर सभी शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक युवक के परिजनों से सम्पर्क कर घटना की सूचना दे दिया गया।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
डीएवी रिहन्द में हेड बॉय, हेड गर्ल का हुआ चुनाव, शिवम तिवारी बने हेड बॉय और दुर्गा गुप्ता बनी हेड गर... सोनभद्र में सुपर स्पेशलिस्ट अस्पताल व एमआरआई मशीन की मांग तेज कचनरवा प्रधान पति समेत 10 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार डेढ़ करोड़ रुपए की लागत से काली मंदिर का होगा सुंदरीकरण नपं अध्यक्ष ने किया भूमिपूजन सर्राफा व्यापारी से लूट मामले में फरार 2 अभियुक्तों पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित अनियंत्रित ट्रेलर ट्रक पुलिया के नीचे गिरने से चालक की मौत दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में गर्भवती महिला समेत चार घायल टहलने निकले युवक पर धारदार हथियार से हमला, गंभीर हालत में रेफर 🦟 बरसात में बढ़ा मच्छरों का प्रकोप, ग्रामीणों ने की मच्छर रोधी दवा के छिड़काव की मांग अतिरिक्त ड्यूटी के भुगतान और सुरक्षा की मांग को लेकर संविदा कर्मियों ने सौंपा ज्ञापन
Download App