सोनभद्र

अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस पर सीएचसी में नर्सों को किया गया सम्मानित

दुद्धी, सोनभद्र। हेल्थकेयर इंडस्ट्री में दशकों से नर्सों की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। उक्त बातें सोमवार को स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में हिंडाल्को जनसेवा ट्रस्ट अस्पताल म्योरपुर के सुपरिटेंडेंट डॉ डीपी सक्सेना ने नर्सेस सम्मान समारोह में कही। उन्होंने बताया कि नर्सिंग सेवा से जुड़ी ऐसी सख्शियतों का सम्मान देने के मकसद से दुनियां भर में हर साल 12 मई को ‘अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस’ मनाया जाता है।

ग्रामीण विकास अधिकारी राजेश सिंह व रमाकांत शर्मा कहा कि किसी बीमारी से उबरने में जितना बड़ा योगदान दवाओं और इलाज का होता है, उतना ही सही देखभाल का भी होता है। इसमें डॉक्टर्स के साथ बहुत बड़ी जिम्मेदारी नर्सेज भी निभाती हैं। कार्यक्रम में सीएचसी में तैनात नीलम द्विवेदी, किरन, पूनम, देवंती, रीता, सुषमा, रूबी वर्मा, लकी आदि सहित दर्जनों नर्सों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर मुख्य ब्लाक संयोजक दिनेश यादव प्रथम व हरिहर यादव द्वितीय, बीपीएम संदीप सिंह, दीपक सिंह, सोमारू सिंह सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
गांजे बाजे के साथ हुआ गणपति बप्पा का विसर्जन नाबालिक लड़की से छेड़खानी के आरोप में पास्को एक्ट में मुकदमा दर्ज। अघोषित बिजली कटौती से आक्रोशित नगरवासियों ने सबस्टेशन में किया प्रदर्शन तबादला एक्सप्रेस पटरी पर जिले के कई दरोगा इधर से उधर पिपरी जल विद्युत परियोजना कालोनी मे रह रहे परिवारो को बेदखली से बचाने को लेकर हंसराज विश्वकर्मा को ज... सनातन संस्कृति की रक्षा के लिए एकजुटता जरूरी ::: नरसिंह त्रिपाठी ट्रेलर की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत, घर से ड्यूटी के लिए निकला था रमेश कुल्हाड़ी से हमला कर बुजुर्ग को किया गंभीर, रिफर विभिन्न मांगों को लेकर ग्रामीणों का प्रदर्शन, बीडीओ को सौंपा ज्ञापन एनटीपीसी रिहंद में हिन्दी पखवाड़ा 2026 का शुभारंभ
Download App