सोनभद्र

अंडर14, अंडर16 मतदाता जागरूकता अभियान क्रिकेट ट्रॉफी 19 मई से

सोनभद्र स्वीप सोनभद्र मतदाता जागरूकता अभियान अंतर्गत अंडर-14 एवं अंडर-16 मतदाता जागरूकता अभियान क्रिकेट ट्रॉफी का आयोजन 19 मई से अनपरा कॉलोनी के सीआईएसएफ मैदान में खेला जायेगा । अंतर्राष्ट्रीय दिव्यांग क्रिकेटर एवं मतदाता जागरूकता अभियान के स्वीप दिव्यांग आइकॉन लव वर्मा ने बताया कि आगामी निर्वाचन लोकसभा मतदान के मद्देनजर जनपद में 1 जून को होने वाले लोकतंत्र के महापर्व में ज्यादा से ज्यादा मतदान पड़े उसके लिए अंडर-14 एवं अंडर- 16 क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है जिसमें अंडर-14 में सीपीपी सोनभद्र बनाम भदोही जिला क्रिकेट एसोसिएशन के मध्य 3 एकदिवसीय क्रिकेट सीरीज 19 से 21 मई को सुबह 7 बजे से खेला जाएगा जबकि अंडर-16 में त्रिकोणीय सीरीज जिसमें सहोदरा देवी एकेडमी देवरिया, जीबी पंत वाराणसी, भदोही जिला क्रिकेट एसोसिएशन के मध्य 19 से 22 मई दोपहर 2 बजे से खेला जायेगा । लव वर्मा ने जनपदवासियों से अपील की है कि 1 जून को सभी मतदाता अपने-अपने बूथों पर जाकर ज्यादा संख्या में मतदान करे।

Ram Ashish Yadav

राम आशीष यादव सोनभद्र विंडमगज निवासी है। कुछ कर गुजरने की ललक के कारण कम समय मे ही राम आशीष यादव आज जिले की पत्रकारिता मे एक जाना पहचाना नाम है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
गांजे बाजे के साथ हुआ गणपति बप्पा का विसर्जन नाबालिक लड़की से छेड़खानी के आरोप में पास्को एक्ट में मुकदमा दर्ज। अघोषित बिजली कटौती से आक्रोशित नगरवासियों ने सबस्टेशन में किया प्रदर्शन तबादला एक्सप्रेस पटरी पर जिले के कई दरोगा इधर से उधर पिपरी जल विद्युत परियोजना कालोनी मे रह रहे परिवारो को बेदखली से बचाने को लेकर हंसराज विश्वकर्मा को ज... सनातन संस्कृति की रक्षा के लिए एकजुटता जरूरी ::: नरसिंह त्रिपाठी ट्रेलर की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत, घर से ड्यूटी के लिए निकला था रमेश कुल्हाड़ी से हमला कर बुजुर्ग को किया गंभीर, रिफर विभिन्न मांगों को लेकर ग्रामीणों का प्रदर्शन, बीडीओ को सौंपा ज्ञापन एनटीपीसी रिहंद में हिन्दी पखवाड़ा 2026 का शुभारंभ
Download App