सोनभद्र

साहु समाज का संगठन जितना मजबूत होगा उतना आप मजबूत होंगे-भाजपा जिलाध्यक्ष नंदलाल गुप्ता

दुद्धी, सोनभद्र। स्थानीय ब्लाक के खजूरी गांव में रविवार शाम आयोजित साहू समाज कल्याण समिति के परिचयात्मक बैठक एवं समाज के उत्थान पर गोष्ठी का आयोजन हुआ। मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष नंद लाल गुप्ता ने समाज को कैसे मजबूत बनाया जाए एवं अपनी रणनितियों को सैकड़ो की संख्या में उपस्थित साहू समाज के लोगो के बीच साझा किया। कहा ग्राम पंचायत स्तर पर सदस्यता अभियान चलाए ताकि संगठन का विस्तार हो। सदस्यता अभियान के दौरान जिनकी जो समस्या है उनको नोट करे। इस दौरान साहू समाज के लोगों का हर परिस्थितियों में सहयोग का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा हमारे समाज का उद्देश्य देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सपनों को साकार करना है, उनके कारवां को आगे बढ़ाना है। इसलिए सभी एकजूट रहें। परिचयात्मक बैठक एवं गोष्ठी कार्यक्रम के दौरान दिलीप गुप्ता, संजय गुप्ता शशि गुप्ता, सुभाष गुप्ता ने समाज के उत्थान पर अपने अपने विचार रखे साथ ही सुझाव दिए। समिति के सचिव प्रवीण गुप्ता ने समाज के उत्थान के प्रति समर्पित कार्यों के बारे में विस्तार से चर्चा किया और कहा समाज में फैल रहे घरेलू हिंसा को रोकना होना और संवेग को कम करना होगा। आयदिन पिता– पुत्र, माता–पुत्र,भाई–भाई के आपसी विवाद से संबंधित पंचायत होती रहती है जो चिंतनीय है।
कार्यक्रम का समापन समिति के अध्यक्ष गोपाल कृष्ण गुप्ता ने आंतुक अतिथियों एवम स्वजातीय बंधुओ का आभार व्यक्त कर किया। कार्यक्रम का संचालन आशीष गुप्ता ने किया। इस मौके पर चंद्रिका प्रसाद, लक्ष्मी प्रसाद, फूलचंद्र गुप्ता, सुशील गुप्ता, राकेश गुप्ता, अजय गुप्ता, श्रवण गुप्ता सहित सैंकड़ों लोग मौजूद रहे संचालन आशीष गुप्ता ने किया।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
हरतालिका तीज महोत्सव में महिलाओं ने बिखेरी प्रतिभा, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां स्कूली वाहनों पर चला चेकिंग अभियान, 26 का चालान, आठ वाहन बंद खेत में संदिग्ध परिस्थितियों में मिला वृद्ध का शव, पोस्टमार्टम से खुलेगा मौत का राज एडिशनल एसपी अनिल कुमार का तबादला मेविस टाक बनी सोनभद्र की नई एडिशनल एसपी हिन्दी पखवाड़ा-2026 के अंतर्गत हिन्दी श्रुतलेख प्रतियोगिता का आयोजन नगर पंचायत ओबरा में 22 करोड़ की लागत से बनेगा 6.7 एमएलडी एसटीपी,भूमि पूजन के साथ शुरू हुआ नाला डायवर... सूर्य मंदिर के बगल में यात्री सेड का किया भूमि पूजन हिन्दी पखवाड़ा के अंतर्गत निबंध प्रतियोगिता का हुआ आयोजन सलखन माइनर में स्नान करने गए 16 वर्षीय युवक की डूबने से मौत शादी का झासा दे शारीरिक सम्बंध बनाने के आरोपी को जयशंकर राय ने भेजा सलाखो के पीछे
Download App