सोनभद्र

लेखपाल के असामयिक निधन से शोक की लहर

दुद्धी, सोनभद्र। स्थानीय तहसील में कार्यरत लेखपाल श्रीराम यादव का शुक्रवार को अचानक हृदयगति रुकने से निधन हो गया। उनके असामयिक निधन की खबर लगते ही राजस्वकर्मियों में शोक की लहर दौड़ गयी।
वे डायविटीज से पीड़ित थे। गुरुवार को अचानक उनका स्वास्थ्य बिगड़ा तो परिजनों ने चिकित्सक को दिखाया,चिकित्सक ने स्थिति नाजुक देखते हुए,जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वहां से भी वाराणसी के लिए रेफर किया गया, लेकिन रास्ते में ही उनका देहांत हो गया। परिजनों ने उनका अंतिम संस्कार बनारस में किया।
हंसमुख एवं मृदुल भाव के धनी श्री यादव हरदिल अजीज थे।वर्ष 1995 में दुद्धी में उनकी पहली तैनाती मिली थी।इस दौरान उन्होंने दुद्धी,बभनी सहित दर्जनों गांव में अपनी सेवाएं दी हैं।बताया जाता है कि मूलतः मऊ के निवासी श्रीराम यादव करीब दो दशक पूर्व दुद्धी में ही मकान बनाकर आबाद हो गये थे। तब से वे दुद्धी के बनकर रह गये थे।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
हरतालिका तीज महोत्सव में महिलाओं ने बिखेरी प्रतिभा, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां स्कूली वाहनों पर चला चेकिंग अभियान, 26 का चालान, आठ वाहन बंद खेत में संदिग्ध परिस्थितियों में मिला वृद्ध का शव, पोस्टमार्टम से खुलेगा मौत का राज एडिशनल एसपी अनिल कुमार का तबादला मेविस टाक बनी सोनभद्र की नई एडिशनल एसपी हिन्दी पखवाड़ा-2026 के अंतर्गत हिन्दी श्रुतलेख प्रतियोगिता का आयोजन नगर पंचायत ओबरा में 22 करोड़ की लागत से बनेगा 6.7 एमएलडी एसटीपी,भूमि पूजन के साथ शुरू हुआ नाला डायवर... सूर्य मंदिर के बगल में यात्री सेड का किया भूमि पूजन हिन्दी पखवाड़ा के अंतर्गत निबंध प्रतियोगिता का हुआ आयोजन सलखन माइनर में स्नान करने गए 16 वर्षीय युवक की डूबने से मौत शादी का झासा दे शारीरिक सम्बंध बनाने के आरोपी को जयशंकर राय ने भेजा सलाखो के पीछे
Download App