सोनभद्र

एक महीने से खराब पड़ा है ट्रांसफार्मर, ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

बिजली आपूर्ति की बहाली की उठाई मांग

म्योरपुर/सोनभद्र(विकास अग्रहरि)

/स्थानीय ब्लॉक के ग्राम पंचायत बभनडीहा में महीने भर से खराब पड़े ट्रांसफार्मर बदलने की मांग को लेकर मंगलवार को ग्रामीणों ने विभाग के एसडीओ और एक्सियन के खिलाफ प्रदर्शन कर नारे बाजी की और तत्काल ट्रांसफार्मर बदल कर बिजली आपूर्ति बहाल किए जाने की मांग उठाई।सोनू, राम सिंह,इंद्रदेव देव रूप, रामकिशन, पन्नालाल, झमल विजय आदि ग्रामीणों ने बताया की बिजली विभाग के अधिकारियों को कई बार फोन से सूचना दिया गया लेकिन अधिकारी केवल आश्वासन देते है जब की शासन का निर्देश है की 24 से 48 घंटे में जला ट्रांसफार्मर बदला जाए। लेकिन अधिकारी मौन है।ग्रामीणों ने जिलाधिकारी का ध्यान इस ओर आकृष्ट कराते हुए कहा है कि भीषण गर्मी में हम लोग का जीवन नर्क बन गया है ऊपर से मच्छर का प्रकोप और गर्मी में परेशानी से हम बेहाल है। ग्रामीणों ने कहा है की एक सप्ताह के अंदर ट्रांसफार्मर नही बदला गया तो हम लोग ब्लॉक पर अनशन के लिए बाध्य होंगे। मामले को लेकर अधिशासी अभियंता अजीत कुमार गुप्ता से संपर्क करने पर उनका फोन बंद बताया।

फोटो

Vikash Agrahari

विकास अग्रहरी सोनभद्र म्योरपुर निवासी है। कम समय मे विकास अग्रहरी आज जिले की पत्रकारिता मे एक जाना पहचाना नाम है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
सलखन माइनर में स्नान करने गए 16 वर्षीय युवक की डूबने से मौत शादी का झासा दे शारीरिक सम्बंध बनाने के आरोपी को जयशंकर राय ने भेजा सलाखो के पीछे पंचर दुकान पर हवा भरते समय घायल युवक की मौत पार्किंग की व्यवस्था नहीं, नो पार्किंग में खड़ी गाड़ियों के चालान कंचन ज्वैलर्स मे हुई डकैती का सोनभद्र पुलिस ने किया पर्दाफाश डकैती मे शामिल आरोपी मुठभेड़ में घायल ... रेणुकूट निवासी 20 हजार का इनामिया आरोपी गिरफ्तार विषैले जंतू के काटने से किशोरी की मौत, परिजनों में शोक कनहर नदी से अवैध बालू खनन करते ट्रैक्टर-ट्रॉली पकड़ी पीएम मोदी के जन्मदिन पर सीएचसी में रक्तदान शिविर, 13 लोगों ने किया रक्तदान 51वें शपथ ग्रहण समारोह में अजीत भंडारी ने संभाली अध्यक्ष की कमान
Download App