सोनभद्र

समधी के घर आए अधेड़ ने लगाई फांसी,मौत

बभनी/सोनभद्र (मु कलाम) बभनी थाना क्षेत्र के डगडउवा टोला में एक अधेड़ ने महुआ के पेड़ में गमछे के सहारे फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया।

जानकारी के अनुसार छत्तीसगढ़ के बसंतपुर थाना क्षेत्र के गोबरा (धानपारा) निवासी राम लखन पुत्र रामदेव अपने लड़के अजय कुमार के ससुराल बभनी हीरा लाल के घर आए थे मृतक के पुत्र अजय ने बताया की मेरे पिता की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी उनका झाड़ फूंक चल रहा था मंगलवार के दोपहर लगभग तीन बजे शौच जाने को बोलकर निकले थे काफी देर तक नही लौटे तो खोज बीन शुरू किया गया तब तक महुआ के पेड़ में गमछे का फंदा बना कर आत्महत्या कर लिए मृतक के पुत्र अजय कुमार ने घटना की सूचना पुलिस को दिया मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर अंत्य परीक्षण के लिये दुद्धी भेज दिया।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
नौगढ़ के सौ युवाओं ने देखा ग्राम स्वराज्य की नींव की तस्वीर शादी समारोह से लौट रहे दो युवकों की बाइकों में भिड़ंत, दोनों गंभीर घायल रौनियार समाज की बैठक में नई समिति का गठन, समाज को एकजुट करने का लिया संकल्प जैविक खेती और पर्यावरण संरक्षण पर एकदिवसीय प्रशिक्षण आयोजित जन चौपाल में गूंजीं जनता की समस्याये कनहर नहर बिजली सड़क और स्वास्थ्य सेवाओं पर उठे बड़े सवाल पांच दिवसीय रात्रि कालीन क्रिकेट सीजन-2 कल से जर्जर सड़क निर्माण कार्य को लेकर चेतावनी सम्पूर्ण समाधान दिवस में उपजिलाधिकारी ने किया जनसुनवाई दुद्धी को जिला बनाओ को लेकर विरोध प्रदर्शन आवास की पात्रता सूचि देखने उमड़ी ग्रामीणों की भीड़
Download App