सोनभद्र

सोनभद्र का बेटा आशीष ने नाम किया रौशन, JEE मेंस परीक्षा में प्राप्त किया 97.80 प्रतिशत अंक

सोनभद्र (विकास द्विवेदी) वाराणसी में श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में उत्तर प्रदेश फायर सर्विस में फायरमैन के पद पर तैनात श्रवण कुमार के पुत्र आशीष मौर्या ने जेईई मेंस की परीक्षा में 97.80 प्रतिशत अंक हासिल किया है। उनकी इस उपलब्धि पर परिवार सहित शहर वासियों ने हर्ष व्यक्त किया है। सभी ने आशीष के मेहनत की तारीफ करते हुए शुभकामनायें दी है। वही अन्य छात्र-छात्राओं को आशीष से प्रेरणा लेने की बात कही है।
बताते है कि परीक्षा परिणाम में जनपद सोनभद्र के राबर्ट्सगंज स्थित घुवास कला निवासी आशीष ने गणित में 98.20, केमिस्ट्री में 95.68, फीजिक्स में 94.73 प्रतिशत अंक प्राप्त किया है। परीक्षा परिणाम जारी होते ही परिवार में खुशी का माहौल हो गया। पिता श्रवण कुमार ने बताया कि बेटा शुरू से ही पढ़ाई को लेकर काफी गंभीर था। उसने मेहनत और लगन से यह मुकाम हासिल किया है। उन्होंने बताया कि आशीष का हाईस्कूल की पढ़ाई दयावति मोदी एकेडमी रामनगर किला, वाराणसी से तो इंटर की पढ़ाई एसएन पब्लिक लोहंदी मिर्जापुर से करते हुए जेईई की तैयारी करने लगी। उसने अपनी लगन और प्रतिभा से इस मुकाम को हासिल किया है। कहा कि आगे चलकर आशीष इंजिनियर बन देश की सेवा करना चाहता है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
प्रधानमंत्री मोदी के 76वें जन्मदिवस पर हवन कर किया गया दीर्घायु एवं यशस्वी होने की कामना कल,कारखानों व निजि प्रतिष्ठानों में धूमधाम से पूजे गए आदि शिल्पी धूमधाम से मना विश्वकर्मा पूजनोत्सव का त्यौहार, जगह जगह पूजे गए आदिशिल्पी भगवान युवक ने फांसी के फंदे पर लटक कर की आत्महत्या फर्जी बिल तैयार कर तेंदूपत्ता की तस्करी करने वाले फरार आरोपी को विजय चौरसिया ने किया गिरफ्तार पांच मंजिला इमारत से गिरकर मजदूर की मौत इनरव्हील क्लब ओबरा ने मनाया भव्य तीज महोत्सव गांजे बाजे के साथ हुआ गणपति बप्पा का विसर्जन नाबालिक लड़की से छेड़खानी के आरोप में पास्को एक्ट में मुकदमा दर्ज। अघोषित बिजली कटौती से आक्रोशित नगरवासियों ने सबस्टेशन में किया प्रदर्शन
Download App