सोनभद्र

बाइक सवार ने ट्रक में पीछे से मारी टक्कर, गंभीर हालत में रिफर

तीन लोग सवार होकर मोटरसाइकिल से लौट रहे थे शादी से

दुद्धी, सोनभद्र। शादी अटेंड कर दो सहयोगियों के साथ लौट रहा युवक स्पीड नियंत्रण खो एक ट्रक में पिछले हिस्से में जाकर भिड़ गया। एक सवार को तो मामूली चोट आई मगर मोटरसाइकिल चालक सहित दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना दुद्धी कोतवाली क्षेत्र के ग्राम डुमरडीहा में मंगलवार की सुबह की है। चालक सहित तीन लोग होंडा शाइन बाइक से एक मागलिक कार्यक्रम से अपने घर सरडीहा लौट रहे थे। दुद्धी म्योरपुर मार्ग पर ईट लदी ट्रक संख्या (UP62 T 3711) में बाइक ट्रक के पिछले हिस्से में घुस गया। जिस कारण तीनो बाइक सवार घायल हो गए दुर्घटना के शिकार हो गए। आवाज सुन आसपास के लोग दौड़े उधर तब तक ट्रक चालक ट्रक छोड़ मौके से फरार हो गया। बाइक सवार सड़क पर गिरकर खून से लथपथ होकर तड़प रहे थे। हेमंत नाम का राहगीर रुक कर 108 नंबर डायल कर एंबुलेंस को बुलाया तथा अपने सहयोगीयो के साथ मिलकर सभी घायलों को एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी में लाकर भर्ती कराया। ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉक्टर बीके सिंह ने तीनों घायलों का इलाज किया जिसमें दो की हालत गंभीर देखते हए जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया वही एक को प्रारंभिक इलाज के बाद छोड़ दिया गया। घायलों में संतोष भारती उम्र करीब 30 वर्ष पुत्र भगवान दास, ओम प्रकाश उम्र 30 वर्ष पुत्र रामजीत, ग्राम सरडीहा, अमीरक खरवार 26 वर्ष पुत्र कैलाश ग्राम सरडीहा शामिल थे। दुर्घटना की सूचना पर पहुंचे कस्बा इंचार्ज राम अवध यादव ने सभी घायलों की स्थिति को देखा एवं ट्रक को कब्जे में लेकर अग्रिम कार्यवाही में जुट गये।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
गांजे बाजे के साथ हुआ गणपति बप्पा का विसर्जन नाबालिक लड़की से छेड़खानी के आरोप में पास्को एक्ट में मुकदमा दर्ज। अघोषित बिजली कटौती से आक्रोशित नगरवासियों ने सबस्टेशन में किया प्रदर्शन तबादला एक्सप्रेस पटरी पर जिले के कई दरोगा इधर से उधर पिपरी जल विद्युत परियोजना कालोनी मे रह रहे परिवारो को बेदखली से बचाने को लेकर हंसराज विश्वकर्मा को ज... सनातन संस्कृति की रक्षा के लिए एकजुटता जरूरी ::: नरसिंह त्रिपाठी ट्रेलर की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत, घर से ड्यूटी के लिए निकला था रमेश कुल्हाड़ी से हमला कर बुजुर्ग को किया गंभीर, रिफर विभिन्न मांगों को लेकर ग्रामीणों का प्रदर्शन, बीडीओ को सौंपा ज्ञापन एनटीपीसी रिहंद में हिन्दी पखवाड़ा 2026 का शुभारंभ
Download App