सोनभद्र

अवैध पैथालाजी व डाइग्नोस्टिक सेंटरों पर हो रहा गरीब मरीजों का शोषण

दुद्धी में फर्जी खून जांच व डाइग्नोस्टिक सेंटरों की भरमार

दुद्धी, सोनभद्र। नगर में संचालित अवैध पैथॉलाजी एंव डायग्नोस्टिक सेंटर द्वारा गरीब, आदिवासियों से मनमाना पैसा वसूलने के बावजूद भी गलत रिपोर्ट दी जा रही है। जिससे उनका स्वास्थ्य खराब हो जा रहा है और उनको अपनी जान गवानी पड़ रही है। किसी भी सेंटर पर जांच का मूल्य निर्धारित सूचि चस्पा नही है। चिकित्सकों द्वारा निर्धारित जगहों पर ही जांच करवाने का दबाव बनवाया जाता है। मरीज द्वारा यदि निर्धारित जगह पर जांच नही कराई जाती है तो वो रिपोर्ट स्वीकार नही की जाती। सबसे ज्यादा पैथालाजी सेंटरों के कोपभाजन का शिकार ऐसे मरीज बनते हैं जो खुद की मर्जी से अपना ब्लड जांच या अल्ट्रासाउंड कराने पहुंच जाते हैं उनके रिपोर्ट का तो भगवान ही मालिक होता है। म्योरपुर मार्ग, अमवार मार्ग व डिग्री कालेज मोड़ पर स्थित डाइग्नोस्टिक सेंटरों तथा जीजीआईसी के निकट स्थित कुछ पैथालाजी सेंटरों का आलम तो यह है कि बिना किसी डिग्री के हाईस्कूल फेल लड़के भी निर्वाध रूप से खून जांच करते दिख जाएंगे।
एक ही रजिस्ट्रेशन पर कई जगह जांच केंद्र का संचालन किया जा रहा है। कई जगह तो बिना रजिस्ट्रेशन के भी केंद्र का संचालन किया जा रहा है।उन्होंने कहा कि यहाँ के गरीब, मजदूर एंव आदिवासियों का शोषण किया जा रहा है। सभी पैथालाजी पर अनट्रेंड कर्मियों द्वारा जांच की जा रही है।जिसके कारण गलत रिपोर्ट आ रही है और उसी गलत रिपोर्ट के आधार पर डॉक्टर दवा भी दे दे रहे हैं, जिसका सीधा असर स्वास्थ्य पर पड़ रहा है। कइयों को तो अपनी जान तक गवानी पड़ रही है। आदिवासी और अत्यंत पिछड़ा जनपद होने के कारण यह जनपद भारत सरकार द्वारा आकांक्षी जनपद के रूप में भी चयनित है।बावजूद इसके बिना मूल्य निर्धारण के जांच का मनमाना पैसा वसूल किया जा रहा है।
सभी पैथालाजी एंव कस्बे के प्रबुद्ध वर्ग ने डायग्नोस्टिक सेंटर का संचालन कर रहे कर्मियों की डिग्री एंव सरकार के गाइडलाइन के अनुसार निर्धारित मानको की भी जांच कराने की मांग की है।
इस बावत केंद्र अधीक्षक डॉ शाह आलम अंसारी ने बताया कि बिना रजिस्ट्रेशन चल रहे पैथालाजी और डाइग्नोस्टिक सेंटरों की जांच के लिए स्थानीय स्तर के साथ-साथ मुख्य चिकित्साधिकारी द्वारा जिले में जांच टीम का गठन किया किया गया है। शिकायत मिलने पर ऐसे सेंटरों के खिलाफ जांच कर कार्यवाई की जाएगी।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
हरतालिका तीज महोत्सव में महिलाओं ने बिखेरी प्रतिभा, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां स्कूली वाहनों पर चला चेकिंग अभियान, 26 का चालान, आठ वाहन बंद खेत में संदिग्ध परिस्थितियों में मिला वृद्ध का शव, पोस्टमार्टम से खुलेगा मौत का राज एडिशनल एसपी अनिल कुमार का तबादला मेविस टाक बनी सोनभद्र की नई एडिशनल एसपी हिन्दी पखवाड़ा-2026 के अंतर्गत हिन्दी श्रुतलेख प्रतियोगिता का आयोजन नगर पंचायत ओबरा में 22 करोड़ की लागत से बनेगा 6.7 एमएलडी एसटीपी,भूमि पूजन के साथ शुरू हुआ नाला डायवर... सूर्य मंदिर के बगल में यात्री सेड का किया भूमि पूजन हिन्दी पखवाड़ा के अंतर्गत निबंध प्रतियोगिता का हुआ आयोजन सलखन माइनर में स्नान करने गए 16 वर्षीय युवक की डूबने से मौत शादी का झासा दे शारीरिक सम्बंध बनाने के आरोपी को जयशंकर राय ने भेजा सलाखो के पीछे
Download App