सोनभद्र

हर्षोल्लास से मनाया गया रामनवमी का पर्व विंडमगंज मे निकला विशाल भव्य जुलूस

विंडमगंज/सोनभद्र (सुमन गुप्ता) विंडमगंज थाना क्षेत्र के विंडमगंज बाजार में रामनवमी का त्यौहार हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। अलग-अलग क्षेत्रों से आकर्षक झाकियां निकाली गई। विंढमगंज मुख्य बाजार में रामनवमी का जुलूस भारतीय इंटरमीडिएट कालेज के खेल मैदान से शाम चार बजे निकाला गया।

भक्ति में डूबे हिंदू धर्मालंबी युवकों ने जय श्री राम का नारा लगाते हुए जुलूस का आगाज किया। जुलूस में हजारों की संख्या में सभी आयु वर्ग के लोग उपस्थित थे। साथ ही महिलाएं भी उपस्थित थीं। रामनवमी का भव्य जुलूस मेन रोड से निकलकर काली मंदिर होते हुए, सीता मोड तक गयी साथ ही जगह जगह अखाडा लगा कर विभिन्न रामनवमी समिति द्वारा लाठी डंडों के साथ विभिन्न हथियारों से हैरतअंगेज करतब दिखाये।

रामनवमी सेवा समिति द्वारा लोगों के बीच भगवा गमछा का वितरण किया गया वहीं जय श्रीराम से पुरा क्षेत्र गुंज रहा था। जगह जगह राम भक्तों का स्वागत किया जा रहा था। बाजार में जगह जगह लोगों ने ठंडे पानी और रघुवर केशरी के तरफ से पोहा,शरबत का इंतजाम जुलूस में शामिल लोगों के स्वागत सत्कार के लिए कर रखा था। राम नवमी समिति के अध्यक्ष लवकुश चंद्रवंशी,ओपी यादव , हर्षित प्रकाश,अरविंद गुप्ता, जितेन्द्र शर्मा, आदि सदस्य कि अहम भूमिका रहीं वहीं जय भवानी क्लब द्वारा भी शोभा यात्रा निकाली गई थी ,अन्य क्षेत्र बुटवेढवा, मुडीसेमर, धलतीडोलवा, सलैयाडीह आदि क्षेत्रों से लोग शामिल रहे। जूलूस निकालकर आपसी भाईचारे व सौहार्द का अच्छा शंदेश दिया। सुरक्षा में विंडमगंज एसएचओ श्याम बिहारी अपने दल बल के साथ मुस्तैद रहे पुलिस हजारों की भीड़ में किसी तरह की अप्रिय घटना को होने से रोकने व संपूर्ण सुरक्षा मुहैया कराने के उद्देश्य से चप्पे चप्पे में पुलिस मुस्तैद रही। शांतिपूर्वक और धूमधाम से रामनवमी का त्यौहार मनाया गया।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
फरीपान में विद्युत उपकेंद्र की मांग तेज, 35 किमी दूर सब स्टेशन होने से उपभोक्ता परेशान मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में नाम न शामिल होने पर युवती ने जताई आपत्ति, जांच की मांग निर्जला एकादशी पर युवाओं ने राहगीरों को पिलाया शर्बत मुहर्रम त्यौहार को लेकर फ्लैग मार्च निकाला गया नीरज सिंह के प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त किये जाने से ऊर्जाँचल मे हर्ष व्याप्त नीरज सिंह का ऊर्जाँचल से... गरीब गुरबो का आवाज बना संदीप मिश्रा पपड़ाहवा पल्हारी और चेरुई मे कंपनी स्थापना के विरोध मे आदिवासियो... प्रेमिका का हत्या करने वाले अभियुक्त को बीजपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार पिण्डारी में मिले नरकंकाल का मुख्य आरोपी गिरफ्तार पेट्रोल भरवाने जा रहे अनियंत्रित बाइक सवार की खाईं में गिरने से एक की मौत एक घायल अज्ञात वाहन से भिड़ंत मे मैजिक डीजे सेट मैजिक सवार दो युवक की मौत तीन घायल
Download App