सोनभद्र

हर्षोल्लास से रेणुकूट मे मनाया गया रामनवमी का पर्व निकला विशाल भव्य जुलूस

रेणुकूट/सोनभद्र (रामकुमार गुप्ता) पिपरी थाना क्षेत्र के रेणुकूट मे रामनवमी का त्यौहार हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। अलग अलग क्षेत्रों से आकर्षक झाकियां निकाली गई। मुर्धवा मोड़ से रेणुकूट होते हुये तुर्रा चौराहा तक जुलुस निकाला गया। भक्ति में डूबे हिंदू धर्मालंबी युवकों ने जय श्री राम का नारा लगाते हुए जुलूस का आगाज किया। जुलूस में हजारों की संख्या में सभी आयु वर्ग के लोग उपस्थित थे। साथ ही महिलाये भी उपस्थित थी। जगह जगह अखाडा लगा कर विभिन्न रामनवमी समिति द्वारा लाठी डंडो के साथ विभिन्न हथियारों से हैरतअंगेज करतब दिखाये।रामनवमी सेवा समिति द्वारा लोगो के बीच भगवा गमछा का वितरण किया गया। वही जय श्रीराम से पुरा क्षेत्र गुज रहा था। जगह जगह रामभक्तो का स्वागत किया जा रहा था। लोगो ने ठंडे पानी शरबत का इंतजाम जुलूस में शामिल लोगों के स्वागत सत्कार के लिये कर रखा था। जूलूस निकालकर आपसी भाईचारे व सौहार्द का संदेश दिया। पिपरी पुलिस अपने दल बल के साथ मुस्तैद रही। शांतिपूर्वक और धूमधाम से रामनवमी का त्यौहार मनाया गया।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
हरतालिका तीज महोत्सव में महिलाओं ने बिखेरी प्रतिभा, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां स्कूली वाहनों पर चला चेकिंग अभियान, 26 का चालान, आठ वाहन बंद खेत में संदिग्ध परिस्थितियों में मिला वृद्ध का शव, पोस्टमार्टम से खुलेगा मौत का राज एडिशनल एसपी अनिल कुमार का तबादला मेविस टाक बनी सोनभद्र की नई एडिशनल एसपी हिन्दी पखवाड़ा-2026 के अंतर्गत हिन्दी श्रुतलेख प्रतियोगिता का आयोजन नगर पंचायत ओबरा में 22 करोड़ की लागत से बनेगा 6.7 एमएलडी एसटीपी,भूमि पूजन के साथ शुरू हुआ नाला डायवर... सूर्य मंदिर के बगल में यात्री सेड का किया भूमि पूजन हिन्दी पखवाड़ा के अंतर्गत निबंध प्रतियोगिता का हुआ आयोजन सलखन माइनर में स्नान करने गए 16 वर्षीय युवक की डूबने से मौत शादी का झासा दे शारीरिक सम्बंध बनाने के आरोपी को जयशंकर राय ने भेजा सलाखो के पीछे
Download App