सोनभद्र

बाबा साहब का सपना था सबको शिक्षा ही उत्थान का मूलमंत्र

धूम धाम से मनाया गया डॉ अंबेडकर जयंती

बीजपुर(रामजियावन गुप्ता) कंपोजिट विद्यालय बीजपुर में संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉ भीमराव अंबेडकर की जयंती विविध कार्यक्रमों के साथ धूमधाम से मनाया गया। विद्यालय की प्रभारी प्रधानाध्यापक आशारानी,वरिष्ठ शिक्षिका संध्या सिंह, सरोज, शिक्षक बालकिशुन यादव, मनोज कुमार दुबे द्वारा बाबा साहेब के चित्र पर माल्यार्पण कर उनके विचारों से आत्मसात किया गया। इस अवसर पर बच्चो द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। अपने संबोधन में शिक्षक मनोज कुमार दुबे ने कहा कि सामाजिक और आर्थिक रूप से पिछड़े हुए लोगो को बाबासाहेब ने अंधेरे से प्रकाश में लाने के लिए सब से बड़ा मूल मंत्र शिक्षा को सब के लिए अनिवार्य बताया था। बाबा साहब डॉ आंबेडकर का कहना था कि सबसे गरीब वही हैं जो अपने बच्चो को शिक्षा से वंचित रखता है। शिक्षा के द्वारा ही उत्थान और विकास संभव हैं इसलिए शिक्षा सब के लिए जरूरी हैं।इसी क्रम में डीएवी पब्लिक स्कूल एनटीपीसी रिहंद में भी बाबा साहब भीमराव अंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण कर उनकी जयंती मनाई गयी।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस सेवा संकल्प अभियान में राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग शिव मंदिर में साफ-सफाई कर किया श्रमदान आकाशीय बिजली से बचाव को लाइटनिंग अरेस्टर लगाने पर जीत सिंह खरवार ने जताया मुख्यमंत्री का आभार राज्य शिक्षक पुरस्कार प्राप्त शिक्षिका मीरा सिंह का बीएसए ने किया सम्मान चयन वेतनमान को लेकर यूटा प्रतिनिधिमंडल ने बीईओ से की मुलाकात बभनी स्थित शिव मंदिर में 25 दिवसीय योग प्रशिक्षण शिविर का हुआ आयोजन