सोनभद्र

जंगल मे मानव कंकाल मिलने से फैली सनसनी

गुरमा/सोनभद्र (ओम प्रकाश गुप्ता) चोपन थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत चिरहुली स्थित पहाड़ी के समीप रविवार की दिन एक मानव कंकाल मिलने से आस-पास क्षेत्रो मे सनसनी फैल गयी। सूचना पाकर पहुँची चोपन पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद मौजूद ग्रामीणो से नर कंकाल के शिनाख्त कराने की कोशिश की किंतु कोई सफलता नही मिलने पर पुलिस द्वारा फील्ड यूनिट को मौके बुलाकर आवश्यक कार्यवाही करा कर शव को अंत परिक्षण के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया है।मृतक के बदन पर फुल आस्तीन का कुर्ता, हाफ स्वेटर, चेक लूंगी पहने हुए पास में टॉर्च, तंबाकू, एक कंबल एवं कुर्ते के जेब में कुछ दवा, 210 पड़ा मिला। उक्त मृतक का शव कंकाल में तब्दील हो चूका था। पुलिस के मुताबिक जहां पर शव पड़ा था वहां से ठीक 100 मीटर की ऊंचाई की पहाड़ी है। ऐसा प्रतीत होता है कि मृतक खड़ी पहाड़ी से अनियंत्रित होकर गिर गया होगा गंभीर रूप जख्मी होने के कारण से मदद नही मिलने से उसकी मौत हो गयी होगी नर कंकाल के पास मिले वस्तुओ के आधार पर मौजूद ग्रामीणो से शिनाख्त करने का प्रयास किया गया किन्तु अभी तक कोई नर कंकाल के बाबत कोई जानकरी नही मिल पायी है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस सेवा संकल्प अभियान में राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग शिव मंदिर में साफ-सफाई कर किया श्रमदान आकाशीय बिजली से बचाव को लाइटनिंग अरेस्टर लगाने पर जीत सिंह खरवार ने जताया मुख्यमंत्री का आभार राज्य शिक्षक पुरस्कार प्राप्त शिक्षिका मीरा सिंह का बीएसए ने किया सम्मान चयन वेतनमान को लेकर यूटा प्रतिनिधिमंडल ने बीईओ से की मुलाकात बभनी स्थित शिव मंदिर में 25 दिवसीय योग प्रशिक्षण शिविर का हुआ आयोजन