सोनभद्र

नर कंकाल मिलने से मचा हड़कंप पुलिस मौके पर पहुच जाच मे जुटी

चोपन/सोनभद्र (गुड्डू मिश्रा) नर कंकाल मिलने से मचा हड़कंप पुलिस मौके पर पहुच जाच मे जुटी। स्थानीय पर आज दिनांक 14.04.2024 को प्रात लगभग 11:00 बजे ग्राम प्रधान चिरौली द्वारा टेलिफोनिक सूचना दी गई एक व्यक्ति चिरौली गांव के पास पहाड़ियों के मध्य कंकाल अवस्था में मृत पड़ा हुआ है। इस सूचना पर एसएचओ मय पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचा तो ज्ञात हुआ कि उक्त मृतक नाम पता अज्ञात के बदन पर फुल आस्तीन का कुर्ता, हाफ स्वेटर, चेक लूंगी पहने हुए पास में टार्च, तंबाकू, एक कंबल एवं कुर्ते के जेब में कुछ दवा 210/ पड़ा हुआ है। उक्त मृतक का शव कंकाल में बदल चुका है। जहां पर शव पड़ा था वहां से ठीक 100 मीटर की ऊंचाई की पहाड़ी है। ऐसा प्रतीत होता है कि मृतक खड़ी पहाड़ी से गिर गया होगा और गंभीर रूप से चोटिल हो गया होगा, मदद न मिलने के कारण उसकी मौत हो गई होगी। आसपास के लोगों से पहचान करने का प्रयास किया गया परंतु अभी तक उसकी पहचान नहीं हो पाई है। मौके पर फील्ड यूनिट को बुलाकर आवश्यक कार्रवाई करा कर शव को मर्चरी हाउस जिला चिकित्सालय भेजा जा रहा है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
सड़क हादसे में महिला की मौत टक्कर मारकर अज्ञात वाहन चालक फरार व्यापारियों की बैठक में अधूरे सड़क निर्माण कार्य को लेकर हुई चर्चा शक्तिनगर पुलिस ने गुरुद्वारा से चोरी गए धार्मिक प्रतीक चिन्ह बरामद कर आरोपी को किया गिरफ्तार बारात मे शामिल बुजुर्ग सड़क हादसे का शिकार जिला अस्पताल मे मृत घोषित फोन पर गाली-गलौज व जान से मारने की धमकी देने का आरोप, प्रधान पति पर मुकदमा दर्ज शहीद ए आजम भगत सिंह को भारत रत्न देने की उठी मांग सोनभद्र मे चला हस्ताक्षर अभियान दो अलग अलग घटनाओं में दो किशोरों की मौत मेधावियों का सम्मान माँ वैष्णों माडर्न गर्ल्स हाई स्कूल का 98 प्रतिशत रिजल्ट टापर्स हुए सम्मानित म्योरपुर मे बालिका हत्याकांड का हुआ खुलासा रिश्ते मे मामा ने किया हत्या मुठभेड़ मे पैर मे लगा गोली आर... एक्शन मोड मे सत्येंद्र राय फुट मार्च कर लोगों को नशे के प्रति जागरूक किया
Download App