सोनभद्र

उत्सव ट्रस्ट के गैरैया संरक्षण अभियान को मिला जगद्गुरु श्री रामभद्राचार्य जी का आशीर्वाद

जनपद मुख्यालय राबर्ट्सगंज से लेकर जिले भर में पांच वर्षों से चलाया जा रहा गौरैया संरक्षण अभियान

– स्वनिर्मित घोंसला का भी किया जाता है निःशुल्क वितरण

सोनभद्र (राजेश पाठक एड)। जनपद मुख्यालय राबर्ट्सगंज से लेकर जिले भर में करीब पांच वर्षो से युवा अधिवक्ता आशीष पाठक के जरिए उत्सव ट्रस्ट के गौरैया संरक्षण अभियान को जगद्गुरु श्री रामभद्राचार्य जी का आशीर्वाद मिला है। उन्हें चित्रकूट जाकर स्वनिर्मित घोंसला भी भेंट किया, जिस पर बेहद खुशी जाहिर करते हुए अपना आशीर्वाद दिया।
बता दें कि जनपद मुख्यालय राबर्ट्सगंज में रिटायर्ड सरकारी चिकित्सक डॉ एस० पी० पाठक के पुत्र उत्सव ट्रस्ट के ट्रस्टी आशीष पाठक विलुप्त होती गौरैया पक्षी को बचाने का अभियान वर्ष 2019 से जोर-शोर से चला रहे हैं। आशीष ने अपने घर में गौरैया के लिए दाना-पानी की व्यवस्था करने के साथ ही मिट्टी के घड़े, प्लाई, एम०डी०एफ० एवं वेस्ट मैटेरियल जैसे काटून के गत्ते, अखबारी कागज, सुतली, नारियल की रस्सी, प्लास्टिक की बोतल आदि से स्वनिर्मित कृत्रिम घोसले बना कर दर्जनों की संख्या में लगाए हैं जिसके कारण आशीष के घर में 25-30 गौरैया के जोड़ों ने अपना स्थाई आवास बना लिया और वर्ष में लगभग 200 गौरैया के बच्चे उनके घर से बड़े हो कर उड़ जाते हैं। आशीष स्वनिर्मित घोसलों को बड़ी संख्या में उन लोगों में वितरित करते हैं जहाँ गौरैया को संरक्षण प्रदान कर उनकी संख्या में वृद्धि की जा सकती है। आशीष द्वारा स्कूल के टीचर एवं बच्चों सहित तमाम लोगों को गौरैया संरक्षण के प्रति जागरूक करने के साथ ही घोसला बनाने का प्रशिक्षण भी प्रदान करते हैं। अब तक आशीष द्वारा लगभग 2300 से ज्यादा घोसले बना कर उपयुक्त स्थान के उपयुक्त लोगों में वितरित किया जा चुका है। इसी कड़ी में उन्होंने तुलसीपीठ सेवा न्यास के सस्थापक रामानंदाचारी ज्ञान पीठ पद्मविभूषण जगद्गुरु श्री रामभद्राचार्य जी को स्वनिर्मित घोसला भेंट किया जिसे पा कर गुरुदेव भगवन अपने अन्तर चक्षु से नन्ही गौरैया के चहचहाने और उसके स्वरूप का स्मरण कर अत्यंत रोमांचित हुए। आशीष पाठक के अभियान के विषय में जान कर गुरुदेव अत्यंत हर्षित हुए और इस कार्य की प्रसंशा करते हुए गुरुदेव ने अपना स्नेह तथा आशीर्वाद प्रदान किया।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
खनन अधिकारी ने क्रेशर व्यवसायियों के साथ किया बैठक संजीव त्रिपाठी बने ओबरा विधायक के प्रतिनिधि पुलिस की पहल पर प्रेमी युगल ने मंदिर में लिए सात फेरे रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस सेवा संकल्प अभियान में राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग शिव मंदिर में साफ-सफाई कर किया श्रमदान आकाशीय बिजली से बचाव को लाइटनिंग अरेस्टर लगाने पर जीत सिंह खरवार ने जताया मुख्यमंत्री का आभार