सोनभद्र

पति पत्नी के विवाद में कुल्हाड़ी व लाठी डण्डें से प्रहार कर पति ने ली पत्नि की जान

रसोईया के पद पर महिला थी तैनात

सोनभद्र (विकास अग्रहरि) बभनी थाना क्षेत्र के कुंडपान गांव के विश्रामपुर टोले में पति पत्नि के घरेलू विवाद में पति ने पत्नी को लाठी डण्डें से प्रहार कर हत्या कर दी। घटना की सूचना पर प्रभारी निरीक्षक घटना स्थल पर पहुंच कर घटना की पड़ताल में जुट गए।थाना क्षेत्र के कुंडपान गांव के विश्रामपुर टोला में रविवार को दोपहर तीन बजे के करीब पति पत्नि के घरेलू विवाद में पति ने पत्नी को कुल्हाडी व लाठी-डंडा से पीटकर हत्या

कर दी।आस पास के ग्रामीणों के मुताबिक पति आए दिन विवाद किया करता था। रविवार को इतनी बात बिगड़ी की पति ने पत्नी की हत्या कर दी‌।घटना की सूचना पर प्रभारी निरीक्षक मौके पर पहुंच कर 38 वर्षीय प्रमिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए दुद्धी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया।घटना के समय बच्चे घर पर नहीं थे ।पति ने महिला को नग्न कर पीटा और इतनी बेरहमी से पिटाई की की महिला ने दम तोड दिया।इस पास के लोगो ने बताया कि दोनों में आपसी विवाद होता रहता है।घटना की सूचना में क्षेत्राधिकारी प्रदीप सिंह चन्देल ने भी घटना का जायजा लिया। आरोप घटना के बाद मौके से फरार हो गया। पुलिस आरोपी की तलाश व घटना की जानकारी में जुट गई है।

मृतका गांव के विद्यालय में रसोईया के पद पर थी कार्यरत

बभनी।मृतका कुढपान के विश्रापुर प्राथमिक विद्यालय में रसोइया के पद पर कार्यरत थी।मृतिका के पति मजदूरी करता था। मृतिका प्रमिला का चार बच्चे है । सबसे छोटा 13 वर्ष का है ।पति पत्नी मे हमेशा विवाद होता रहता था।

Vikash Agrahari

विकास अग्रहरी सोनभद्र म्योरपुर निवासी है। कम समय मे विकास अग्रहरी आज जिले की पत्रकारिता मे एक जाना पहचाना नाम है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
पीएम मोदी के जन्मदिन पर सीएचसी में रक्तदान शिविर, 13 लोगों ने किया रक्तदान 51वें शपथ ग्रहण समारोह में अजीत भंडारी ने संभाली अध्यक्ष की कमान दलाई लामा से भेंट कर वर्षावास समाप्ति के अवसर पर समारोह में सोनभद्र पधारने का दिया गया निमंत्रण बच्चों में शिक्षा की अलख जगा रहे शिक्षामित्र प्रधानमंत्री मोदी के 76वें जन्मदिवस पर हवन कर किया गया दीर्घायु एवं यशस्वी होने की कामना कल,कारखानों व निजि प्रतिष्ठानों में धूमधाम से पूजे गए आदि शिल्पी धूमधाम से मना विश्वकर्मा पूजनोत्सव का त्यौहार, जगह जगह पूजे गए आदिशिल्पी भगवान युवक ने फांसी के फंदे पर लटक कर की आत्महत्या फर्जी बिल तैयार कर तेंदूपत्ता की तस्करी करने वाले फरार आरोपी को विजय चौरसिया ने किया गिरफ्तार पांच मंजिला इमारत से गिरकर मजदूर की मौत
Download App