सोनभद्र

आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर बार्डर पुलिस मीटिंग कर अमित कुमार ने सीमावर्ती क्षेत्रो मे विशेष निगरानी बरतनी को कहा

शक्तिनगर/सोनभद्र आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर बार्डर पुलिस मीटिंग कर अमित कुमार ने सीमावर्ती क्षेत्रो मे विशेष निगरानी बरतनी को कहा। विंध्यनगर एनटीपीसी के कान्फ्रेंस हाल में आगामी चुनाव को देखते हुए यूपी एमपी बार्डर पुलिस की एक मीटिंग हुआ। शान्तिपूर्ण,स्वतन्त्र एवं निष्पक्ष सम्पन्न कराने हेतु सीमावर्ती क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखी जायेगी। साथ ही चेक पोस्ट नाकों पर सतत चेकिंग अभियान चलाया जायेगा। इस आशय के विचार क्षेत्राधिकारी पिपरी अमित कुमार ने उत्तर प्रदेश व मध्य प्रदेश के पुलिस अधिकारियों की संयुक्त बैठक के दौरान व्यक्त किये।उन्होने कहा कि लोकसभा चुनाव 2024 सकुशल सम्पन्न कराने के लिए उत्तर प्रदेश एवं मध्य प्रदेश के अधिकारियों को समन्वय बनाकर प्रदेशों की सीमा पर विशेष निगरानी दोनो तरफ से रखी जाये। अपराधियों एवं असामाजिक तत्वों पर विशेष नजर रखी जाये ताकि निर्वाचन के समय किसी प्रकार की घुसपैठ न होने पाये। जिला बदर अपराधियों की सूची उपलब्ध कराये जाने की सहमति दी गई। उन्होने कहा कि चुनाव को दृष्टिगत रखते हुये नाकाबन्दी क्षेत्रो मे संयुक्त रूप से पैदल गश्त की जाये। सीमावर्ती क्षेत्रो मे स्थापित लाज, धर्मशालाएं एवं होटलों की सघन चेकिंग कराई जायेगी। सीमावर्ती क्षेत्रों के मतदान केन्द्रों पर विशेष निगरानी रखकर सभी आवश्यक सुरक्षा व्यवस्थाएं सुनिश्चित कराई जायेगी। बैठक मे आला अधिकारियों ने कहा के दोनो प्रदेशों का कम्युनिकेशन सिस्टम बेहतर होना चाहिये। जिससे थानो से सूचनाओ का आदान प्रदान सुचारू रूप से हो सके।क्षेत्राधिकारी पिपरी अमित कुमार ने कहा कि सीमावर्ती क्षेत्रों में अवैध शराब एवं अवैध हथियारों को रोकने हेतु विशेष सुरक्षा व्यवस्था एवं सघन चेकिंग कराई जायेगी। सीमावर्ती क्षेत्रों मे आवागमन को दृष्टिगत रखते हुए चेक पोस्टों पर वाहन चेकिंग हेतु प्रत्येक वाहन की रजिस्टर में एन्ट्री कराये जाने की व्यवस्था कराई जायेगी। उन्होने कहा कि दोनो जिलो की सयुक्त चौकसी कराई जाने पे बल दिया। उन्होंने कहा कि एमपी बार्डर एवं शक्तिनगर क्षेत्र से सीमा पर बाहरी व्यक्तियो का आना जिले में सबसे ज्यादा होता है। इस पर विशेष सुरक्षा व्यवस्था के तहत चेकिंग अभियान चलाया जाये साथ ही जिला बदर अपराधियों की पहचान कर उन्हें निगरानी में लिया जायेगा। इस अवसर पर सोनभद्र व सिंगरौली के आला अधिकारियों भी सुरक्षा व्यवस्था संबंधी महत्वपूर्ण सुझाव दिया।इस अवसर पे शक्तिनगर एसएचओ दिनेश प्रकाश पांडेय, अनपरा एसएचओ राजेश सिंह सहित सोनभद्र व सिंगरौली जिले के तमाम पुलिसकर्मी मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
हाथीनाला मे वृक्षारोपण कर नागेश सिंह के बोल पौधों से संतुलित रहता है वातावरण चिल्काटाड ग्राम प्रधान कार्यालय पर मनाई गई कांशीराम जयंती धनौरा के रजत राज जायसवाल यूपी ग्रामीण बैंक में हुआ चयन, खुशी का माहौल युवा अग्रहरि समाज का होली मिलन समारोह कार्यक्रम सम्पन्न झरिया नाला के पास से 10 गोवंश के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार वैचारिक उत्पीड़न से जूझा है हमारा समाज- डा भीम सिंह रक्तदान शिविर में रक्तवीरों ने किया रक्तदान धान कुटाई मशीन में साड़ी फंसने से महिला की दर्दनाक मौत बभनी क्षेत्र में उल्लास नवभारत साक्षरता परीक्षा का हुआ आयोजन सोनभद्र में दर्दनाक घटना 12 वर्षीय बालक की गला रेतकर हत्या
Download App