सोनभद्र

संदिग्ध परिस्थितियों में अधेड़ का मिला शव

गुरमा/सोनभद्र (ओम प्रकाश गुप्ता) चोपन थाना क्षेत्र के गुरदह एंव करगरा बार्डर से सटे खैरहवा सोन नदी के पास एक पेड़ के नीचे शुक्रवार की दोपहर एक अधेड़ का मृत शव मिलने से आस-पास के गाँवो मे अफरा तफरी मच गयी। मौके पर मौजूद ग्रामीणो के मुताबिक शव चार से पांच दिन पुराना बताया जा रहा है। आस पास के गाँवो से पहुँचे ग्रामिणो ने शव की शिनाख्त पुरूषोत्तम अगरिया पुत्र दसई,उम्र लगभग 65 बर्ष, निवासी ग्राम पंचायत गुरदह धवरहवाँ टोला, थाना चोपन के रूप मे की जो एक सप्ताह से घर गायब थे जिनको परिजनो द्वारा काफी खोजबीन की जा रही थी। गुरदह प्रधान दिनेश कुमार यादव द्वारा चोपन पुलिस को सूचना दी है। मौके पर पहुंची पुलिस ने मौजूद परिस्थतियों से वाकिफ होते हुए जांच पड़ताल कर पंचायतनामा एंव कर अन्त: परिक्षण की कार्यवाही कराने मे जुट गयी है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
गांजे बाजे के साथ हुआ गणपति बप्पा का विसर्जन नाबालिक लड़की से छेड़खानी के आरोप में पास्को एक्ट में मुकदमा दर्ज। अघोषित बिजली कटौती से आक्रोशित नगरवासियों ने सबस्टेशन में किया प्रदर्शन तबादला एक्सप्रेस पटरी पर जिले के कई दरोगा इधर से उधर पिपरी जल विद्युत परियोजना कालोनी मे रह रहे परिवारो को बेदखली से बचाने को लेकर हंसराज विश्वकर्मा को ज... सनातन संस्कृति की रक्षा के लिए एकजुटता जरूरी ::: नरसिंह त्रिपाठी ट्रेलर की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत, घर से ड्यूटी के लिए निकला था रमेश कुल्हाड़ी से हमला कर बुजुर्ग को किया गंभीर, रिफर विभिन्न मांगों को लेकर ग्रामीणों का प्रदर्शन, बीडीओ को सौंपा ज्ञापन एनटीपीसी रिहंद में हिन्दी पखवाड़ा 2026 का शुभारंभ
Download App