सोनभद्र

6 लाख के हेरोइन के साथ आरोपी को अनपरा पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा सलाखो के पीछे

अनपरा/सोनभद्र 6 लाख के हेरोइन के साथ आरोपी को अनपरा पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा सलाखो के पीछे।

जनपद में मादक पदार्थो से सम्बन्धित अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी रोकथाम हेतु पुलिस अधीक्षक यशवीर सिंह द्वारा चलाये जा रहे अभियान के तहत पिपरी क्षेत्राधिकारी अमित कुमार के निर्देशन मे अनपरा एसएचओ राजेश सिंह के मार्गदर्शन मे बजरिये मुखबिर के द्वारा सुचना मिला कि आरोपी मछली मण्डी अनपरा बाजार के पास हेरोइन लेकर आने वाला है अगर अभी दबिश दिया जाये तो आरोपी पकड़ा जा सकता है। आनन फानन मे एक टीम गठित किया जिसमे रेनुसागर चौकी इंचार्ज संजय सिंह,हेड कांस्टेबल श्रवण प्रजापति, कांस्टेबल पवन सरोज शामिल थे। उक्त जगह दबिश देकर आरोपी करन स्वीपर पुत्र सन्तोष स्वीपर निवासी स्वीपर बस्ती अनपरा कालोनी को गिरफ्तार किया गया जिसके कब्जे से 60 ग्राम हेरोइन बरामद हुआ। हेरोइन का कीमत 6 लाख बताया जा रहा है। आरोपी के खिलाफ 8/21 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर चालान कर दिया गया है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
गांजे बाजे के साथ हुआ गणपति बप्पा का विसर्जन नाबालिक लड़की से छेड़खानी के आरोप में पास्को एक्ट में मुकदमा दर्ज। अघोषित बिजली कटौती से आक्रोशित नगरवासियों ने सबस्टेशन में किया प्रदर्शन तबादला एक्सप्रेस पटरी पर जिले के कई दरोगा इधर से उधर पिपरी जल विद्युत परियोजना कालोनी मे रह रहे परिवारो को बेदखली से बचाने को लेकर हंसराज विश्वकर्मा को ज... सनातन संस्कृति की रक्षा के लिए एकजुटता जरूरी ::: नरसिंह त्रिपाठी ट्रेलर की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत, घर से ड्यूटी के लिए निकला था रमेश कुल्हाड़ी से हमला कर बुजुर्ग को किया गंभीर, रिफर विभिन्न मांगों को लेकर ग्रामीणों का प्रदर्शन, बीडीओ को सौंपा ज्ञापन एनटीपीसी रिहंद में हिन्दी पखवाड़ा 2026 का शुभारंभ
Download App