सोनभद्र

सी ओ पिपरी अमित कुमार ने व्यापार मण्डल कार्यालय रेणुकूट का फीता कटकर किया उद्घाटन –

रेणुकूट /सोनभद्र (रामकुमार गुप्ता)

रेणुकूट व्यापार मण्डल कार्यालय का उद्धघाटन बड़े धूम धाम से मुख्यातिथि अमित कुमार पुलिस क्षेत्राधिकारी और विशिष्ठ अतिथि एसएचओ राजेश सिंह, व चौकी इंचार्ज कमलनारायण दुबे के उपस्थिति मे उत्तर प्रदेश व्यवसाय संघ के जिलाध्यक्ष और उनके साथ आए जिले के सभी पदाधिकारियों के उपस्थिति में हुआ , इस अवसर पर होली मिलन समारोह का भी कार्यक्रम आयोजित किया गया जिससे सैकड़ों की संख्या में व्यापारी उपस्थित रहे , मंच का संचालन पत्रकार शेख जलालुद्दीन ने किया , जनपद से आए सभी पदाधिकारियों का गर्म जोशी के साथ सम्मान व्यापार मण्डल अध्यक्ष सूरज ओझा द्वारा किया गया साथ ही मुख्य अतिथि और विशिष्ठ अतिथि को प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया, साथ ही पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष निशा सिंह को भी प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया साथ ही उत्तर प्रदेश व्यवसाय संघ के जिलाध्यक्ष राजेंद्र गुप्ता जी को माला पहनाकर प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया, विद्युत वितरण के सहायक अभियंता को भी माला पहनाकर कर प्रतिक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया, घंटो सम्मान समारोह के उपरान्त होली मिलन समारोह का कार्यक्रम शुरू हुआ जिसमे गायक कलाकार अपनी टीम के साथ कृष्णा ने कारगिल के युद्ध में सैनिकों के सम्मान में एक गाना गया सैनिक की बी बी क्या कह रही है।
छुट्टियां जो लिहले होइबा दिहा फाड़ के।
आईहा सजनवा घड़े दुश्मन के मार के।
उपस्थित पुलिस क्षेत्राधिकारी और उनके टीम का गाने से भाव विभोर कर दिया गाने सुन कर कुछ समय बैठने को विवश कर दिया लोगो ने फूलो और अबीर के साथ होली मिलन कार्यक्रम किया , कुछ रंगा रंग कार्यक्रम का भी सफल और सुरक्षित कार्यक्रम सफल रहा , उपस्थितो में राजेश गुप्ता जिला अध्यक्ष, संदीप सिहं चन्देल जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष, प्रकाश केशरी जिला उपाध्यक्ष, अजीत जायसवाल जिला कोषाध्यक्ष, रमेश जायसवाल युवा जिला अध्यक्ष, आनन्द जायसवाल नगर अध्यक्ष राबट्सगंज, आन्नद गुप्ता युवा जिला उपाध्यक्ष, सुशील तिवारी, कृष्णा उपाध्याय, रामकुमार गुप्ता, अरुण कुमार उर्फ मंगल, अमरेंद्र सिंह, डबलू सिंह, फिरदौस शेख, कृष्ण मौर्य , राजकुमार पाल साथ सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
गांजे बाजे के साथ हुआ गणपति बप्पा का विसर्जन नाबालिक लड़की से छेड़खानी के आरोप में पास्को एक्ट में मुकदमा दर्ज। अघोषित बिजली कटौती से आक्रोशित नगरवासियों ने सबस्टेशन में किया प्रदर्शन तबादला एक्सप्रेस पटरी पर जिले के कई दरोगा इधर से उधर पिपरी जल विद्युत परियोजना कालोनी मे रह रहे परिवारो को बेदखली से बचाने को लेकर हंसराज विश्वकर्मा को ज... सनातन संस्कृति की रक्षा के लिए एकजुटता जरूरी ::: नरसिंह त्रिपाठी ट्रेलर की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत, घर से ड्यूटी के लिए निकला था रमेश कुल्हाड़ी से हमला कर बुजुर्ग को किया गंभीर, रिफर विभिन्न मांगों को लेकर ग्रामीणों का प्रदर्शन, बीडीओ को सौंपा ज्ञापन एनटीपीसी रिहंद में हिन्दी पखवाड़ा 2026 का शुभारंभ
Download App