सोनभद्र

ट्रैक्टर व बाइक की टक्कर। दो की हालत गम्भीर, सीएचसी म्योरपुर भेजा।

बभनी (मु.कलाम)थाना क्षेत्र के नधिरा चौराहे पर बाइक सवार सोनू पुत्र धीरज कुमार उम्र करीब 24 वर्ष व साथ में महेश कुमार पुत्र चन्द्रमा उम्र करीब 25 वर्ष नधिरा से बभनी की ओर आ ही रहे थे कि बिपरित दिशा से जा रही ट्रैक्टर से जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक की परखच्चे उड़ गए तथा चौराहे पर रहने वाले दुकानदारों ने टक्कर की आवाज सुनते ही घटनास्थल पर दौडे़। घटना की सूचना ग्रामिणों ने बभनी थाना में दी। खबर सुनते ही बभनी उप निरिक्षक सुनिल कुमार, हेड कांस्टेबल भरत यादव मौके पर पहुँच कर घटना की जानकारी ली तथा आवश्यक कार्यवाही में जुट गए। दोनों बाइक सवार घायलों को एंबुलेंस के द्वारा म्योरपुर सीएचसी भेज दिया गया। बताया गया कि सोनू की हालत अत्यंत गंभीर बनी हुई है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
गांजे बाजे के साथ हुआ गणपति बप्पा का विसर्जन नाबालिक लड़की से छेड़खानी के आरोप में पास्को एक्ट में मुकदमा दर्ज। अघोषित बिजली कटौती से आक्रोशित नगरवासियों ने सबस्टेशन में किया प्रदर्शन तबादला एक्सप्रेस पटरी पर जिले के कई दरोगा इधर से उधर पिपरी जल विद्युत परियोजना कालोनी मे रह रहे परिवारो को बेदखली से बचाने को लेकर हंसराज विश्वकर्मा को ज... सनातन संस्कृति की रक्षा के लिए एकजुटता जरूरी ::: नरसिंह त्रिपाठी ट्रेलर की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत, घर से ड्यूटी के लिए निकला था रमेश कुल्हाड़ी से हमला कर बुजुर्ग को किया गंभीर, रिफर विभिन्न मांगों को लेकर ग्रामीणों का प्रदर्शन, बीडीओ को सौंपा ज्ञापन एनटीपीसी रिहंद में हिन्दी पखवाड़ा 2026 का शुभारंभ
Download App