सोनभद्र

सफाई मित्रो को संचारी रोग नियंत्रण अभियान की दी गई जानकारी

चोपन/सोनभद्र (गुड्डू मिश्रा) संचारी रोग रोकथाम को लेकर गुरुवार को नगर पंचायत चोपन के सभागार में बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में स्वास्थ्य विभाग से बीएमसी यूनिसेफ रोहित सिंह ने सफाई मित्रो को संचारी रोगों के फैलने के कारणों और रोकथाम की जानकारी देते हुए नगरवासियों को जागरूक करने के लिए प्रेरित किया। कहा कि राज्य मे मानसून आने के साथ शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में बीमारियां पैदा होती हैं। हर साल की तरह इस वर्ष भी संचारी रोगों से बचाव को लेकर संचारी नियंत्रण रोग अभियान और दस्तक अभियान अप्रैल माह से शुरू किया जाएगा। चेयरमैन उस्मान अली ने सफाई कर्मचारियों से नालियों के आस पास खड़ी झाड़ियों को साफ करने, एंटी लार्वा का छिड़काव, फागिंग करने का निर्देश देते हुए नगर में सफाई व्यवस्था चाकचौबंद रखने और नगरवासियों से साफ सफाई रखने और स्वच्छता में सहयोग करने की अपील की। इस मौके पर लिपिक अंकित पांडेय, पंकज चौधरी,मनोज शुक्ला, लक्ष्मण कुमार, विजय, बंशी, विशाल, अमरनाथ, मनोज इत्यादि कर्मचारी मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
नौगढ़ के सौ युवाओं ने देखा ग्राम स्वराज्य की नींव की तस्वीर शादी समारोह से लौट रहे दो युवकों की बाइकों में भिड़ंत, दोनों गंभीर घायल रौनियार समाज की बैठक में नई समिति का गठन, समाज को एकजुट करने का लिया संकल्प जैविक खेती और पर्यावरण संरक्षण पर एकदिवसीय प्रशिक्षण आयोजित जन चौपाल में गूंजीं जनता की समस्याये कनहर नहर बिजली सड़क और स्वास्थ्य सेवाओं पर उठे बड़े सवाल पांच दिवसीय रात्रि कालीन क्रिकेट सीजन-2 कल से जर्जर सड़क निर्माण कार्य को लेकर चेतावनी सम्पूर्ण समाधान दिवस में उपजिलाधिकारी ने किया जनसुनवाई दुद्धी को जिला बनाओ को लेकर विरोध प्रदर्शन आवास की पात्रता सूचि देखने उमड़ी ग्रामीणों की भीड़
Download App