सोनभद्र

रहमतों व बरकतों का महीना है रमजानुल मुबारक – हाजी सरफराज अहमद

चोपन/सोनभद्र (गुड्डू मिश्रा) चोपन नगर के जामा मस्जिद में हाफीज व कारी परवेज साहब किब्ला ने खतमे तरावीह(एक कुरान)मुकम्मल कराई वहीं तरावीह मुकम्मल होने के बाद जामा मस्जिद में सभी मुस्लिम बन्धुओ ने हाफिज व कारी परवेज साहब क़िब्ला को फूल माला पहनाकर इस्तकबाल किया इस दौरान जामा मस्जिद के पेश इमाम मौलाना सद् दाम हुसैन कादरी ने फरमाया कि रमजान उल मुकद्दस का महीना बड़ा बरकत वाला महीना होता है। इसमें हम सब जितनी इबादत करें उतनी कम है। इस पाक महीने में कुरान की तिलावत ज्यादा से ज्यादा करें और अल्लाह हमें कुरान सुनाने की और सुनने की तौफीक अता फरमाए। वहीं हाफीज व कारी परवेज साहब क़िब्ला ने बयान करते हुए फरमाया कि इस खास महीने मे मुसलमान अल्लाह के बंदे ज्यादा से ज्यादा रोजे रखे और इस वक्त हमारा अल्लाह तआला सख्त इम्तिहान ले रहा है। जो भी मुसलमान बंदा इतनी शिद्दत से गर्मी में रोजे रखता है अल्लाह तआला उसकी हर जायज मुरादें पूरी कर देता है और उसके गुनाह माफ कर दिए जाते हैं। इसलिए हम मुसलमानों को चाहिए कि रमजान मुकद्दस के महीने में ज्यादा से ज्यादा रोजे रखें और कुरान की तिलावत ज्यादा से ज्यादा करें। वहीं इस खास मौके पर जामा मस्जिद के सदर हाजी सरफराज अहमद ने कहा कि रमजानुल मुकद्दस का पाक महीना रहमतों व बरकतो वाला महीना होता है । इस महीने में अल्लाह रब्बुल इज्जत रोजेदारों के ऊपर बेशुमार रहमते नाजिल फरमाता है। तत्पश्चात जामा मस्जिद के सदर हाजी सरफराज अहमद व सेक्रेटरी महफुज आरिफ ने पूरे आवाम की तरफ से परवेज साहब क़िब्ला को फूल माला पहनाकर अंग वस्त्र व नजराना दिया। वहीं अन्त में सभी मुस्लिम बन्धुओं ने रो- रोकर अल्लाह की बारगाह में मुल्क की सलामती व अमन चैन की दुआए मांगी।इस मौके पर हाजी मुख्तार अहमद, रियाज अहमद,ईदू भाई सर्राफ,डां मुन्ना, नन्हे मास्टर,डां जावेद अख़्तर, अनवर कुरैशी,राजू खान,अत्तहर कुरैशी, भाईजान, सलीम कुरैशी, रिजवान अहमद,नसरे आलम,इस्तियाक अहमद, सरफुद्दीन, आफताब सहित सैंकड़ों की संख्या में मुस्लिम बन्धु मौजूद रहे।वहीं इस खास प्रोग्राम का संचालन जामा मस्जिद के पेश इमाम सद्दाम हुसैन कादरी ने किया।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
विभिन्न राज्यो मे भारतीय जनता पार्टी को मिली ऐतिहासिक एवं प्रचंड विजय के उपलक्ष्य मे अनपरा मंडल मे व... अनियंत्रित बाइक बिजली के खंभे से टकराकर ब्रेकर पर गिरीं,मां बेटी की मौत एसडीएम ने नगर पंचायत नामित सभासदों को दिलाई शपथ चोपन नगर पंचायत में मनोनीत सभासदों का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न डीजे पर डांस को लेकर भिड़े दो पक्ष, शांति भंग की आशंका में 12 गिरफ्तार परिवहन विभाग गाड़ी रजिस्ट्रेशन से लेकर डीएल बनवाने मे मनमानी वसूली हो रहा जनता परेशान - धर्मवीर तिवा... स्मार्ट मीटर के विरोध मे गरजे संदीप मिश्रा कहा जनता की जेब पर सीधे डाका है निर्माणाधीन कोन तेलगुडवा मार्ग में मानकों की अनदेखी - डा. धर्मवीर तिवारी आकाशीय बिजली गिरने से दो बच्चियों की मौत ,एक बच्चे का हाथ फैक्चर कंपोजिट शराब दुकानों के पीछे के दरवाजे को किया सील,समय से दुकान चलाने की दी हिदायत
Download App