सोनभद्र

होली पर्व और लोकसभा चुनाव के मद्देनजर जवानों ने किया पैदल मार्च

बीजपुर (रामजियावन गुप्ता) लोकसभा चुनाव और होली त्योहार के मद्देनजर क्षेत्र में शान्ति एंव कानून व्यवस्था बनाये रखने के उद्देश्य से प्रभारी निरीक्षक पंकज पांडेय के नेतृत्व में पुलिस और सेंट्रल पैरा मिलिट्री फोर्स एसएसबी के जवानों ने बीजपुर थाना क्षेत्र के बखरिहवाँ,चेतवां,सिरसोती कोडार, सेवकामोड ,बंकामोड़,नकटू, राजमिलान, बीजपुर पुनर्वास, बाजार,एनटीपीसी स्वागत गेट,छत्तीसगढ़ बार्डर एरिया के महुली गाँव तक पैदल मार्च कर ग्रामीण लोगों मे शांति एंव सुरक्षा के प्रति अहसास कराया तथा ग्रामीणों से शांति पूर्वक मिलजुल कर होली त्योहार मनाने की अपील की गयी। प्रभारी निरीक्षक पंकज पांडेय ने कहा कि होली त्योहार पर कोई भी अराजक तत्व शराब पीकर हुड़दंग मचाने या कानून व्यवस्था को भंग करने की कोशिश करे तो फौरन पुलिस को सूचित करें।समाज मे अराजकता फैलाने वालों को तुरंत सलाखों के पीछे भेजा जाएगा।

इस दौरान आगामी लोकसभा चुनाव में ग्रामीणों से मय मुक्त होकर मतदान करने की निष्पक्ष अपील की गयी।फुटमार्च में इंस्पेक्टर क्राइम अजय बिक्रम सिंह यादव, उपनिरीक्षक श्रवण कुमार यादव सहित भारी संख्या में पुलिस और एसएसबी फोर्स के जवानों ने थाना क्षेत्र के ग्रामीण इलाके में पैदल मार्च कर आमजन लोगों में सुरक्षा एंव शांति का अहसास कराया।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
गांजे बाजे के साथ हुआ गणपति बप्पा का विसर्जन नाबालिक लड़की से छेड़खानी के आरोप में पास्को एक्ट में मुकदमा दर्ज। अघोषित बिजली कटौती से आक्रोशित नगरवासियों ने सबस्टेशन में किया प्रदर्शन तबादला एक्सप्रेस पटरी पर जिले के कई दरोगा इधर से उधर पिपरी जल विद्युत परियोजना कालोनी मे रह रहे परिवारो को बेदखली से बचाने को लेकर हंसराज विश्वकर्मा को ज... सनातन संस्कृति की रक्षा के लिए एकजुटता जरूरी ::: नरसिंह त्रिपाठी ट्रेलर की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत, घर से ड्यूटी के लिए निकला था रमेश कुल्हाड़ी से हमला कर बुजुर्ग को किया गंभीर, रिफर विभिन्न मांगों को लेकर ग्रामीणों का प्रदर्शन, बीडीओ को सौंपा ज्ञापन एनटीपीसी रिहंद में हिन्दी पखवाड़ा 2026 का शुभारंभ
Download App