सोनभद्र

यातायात नियमो के उल्लंघन पर 617 वाहनों पर हुई होगी ई- चालान की कारवाई

गुरमा/सोनभद्र (ओम प्रकाश गुप्ता) पुलिस अधीक्षक यशवीर सिंह के द्वारा चलाए जा रहे यातायात नियमो के उल्लंघन के क्रम मे गुरमा चौकी पुलिस ने महज एक हफ्ते मे कुल 617 बड़े वाहनों का एमबी एक्ट के तहत ई- चालान से वाहन संचालको मे हडकंप मच गया है। गुरमा चौकी इंचार्ज सुरेश चन्द्र द्विवेदी ने यातायात नियमो का उल्लंघन करने पर शुक्रवार के दिन अभियान चलाकर मारकुंडी बाजार मे खडे बिना नंबर प्लेट 258 ट्रक,गलत दिशा मे खडे 11 ट्रक, समेत कुल 189 वाहनों का चालान किए है। महज एक हफ्ते मे कुल 617 वाहनो पर यातायात नियमो का उल्लंघन मे ई- चालान की निरन्तर कार्रवाही से बिना नम्बर प्लेट एंव यातायात उल्लंघन करने वालो मे वाहन संचालको एंव ट्रक पास कराने वाले पासरो मे हडकंप मच गया है। वाहन चालको को चेताया है की मारकुंडी बाजार”नो पार्किंग जोन” घोषित है। अत: उक्त स्थान पर किसी दशा मे अपने वाहन कदापि खड़ा ना करे। जिससे यातायात अवरूद्ध हो। सभी चालकगण अपने वाहनों पर आगे-पीछे वैधानिक रूप से हाई सिक्योरिटी सुरक्षा नंबर प्लेट का उपयोग करें जिससे किसी प्रकार के फर्जीवाड़े से बचा जा सके जो भी वाहन संचालक हाई सिक्योरिटी नंबर का दुरुपयोग करेगा अथवा बिना हाई- सिक्योरिटी नंबर प्लेट का पाया जाएगा उस पर भी नियमानुसार बैधानिक कार्रवाही की जाएगी।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
गांजे बाजे के साथ हुआ गणपति बप्पा का विसर्जन नाबालिक लड़की से छेड़खानी के आरोप में पास्को एक्ट में मुकदमा दर्ज। अघोषित बिजली कटौती से आक्रोशित नगरवासियों ने सबस्टेशन में किया प्रदर्शन तबादला एक्सप्रेस पटरी पर जिले के कई दरोगा इधर से उधर पिपरी जल विद्युत परियोजना कालोनी मे रह रहे परिवारो को बेदखली से बचाने को लेकर हंसराज विश्वकर्मा को ज... सनातन संस्कृति की रक्षा के लिए एकजुटता जरूरी ::: नरसिंह त्रिपाठी ट्रेलर की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत, घर से ड्यूटी के लिए निकला था रमेश कुल्हाड़ी से हमला कर बुजुर्ग को किया गंभीर, रिफर विभिन्न मांगों को लेकर ग्रामीणों का प्रदर्शन, बीडीओ को सौंपा ज्ञापन एनटीपीसी रिहंद में हिन्दी पखवाड़ा 2026 का शुभारंभ
Download App