सोनभद्र

शहीद ए आजम सरदार भगत सिंह जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया गया शहीदों को नमन

अनपरा/सोनभद्र शहीद ए आजम भगत सिंह, राजगुरु, सुखदेव के बलिदान दिवस पर अनपरा कॉलोनी में स्थित शहीद उद्यान में शहीद- ए-आजम भगत सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनके द्वारा देश के प्रति दी गई कुर्बानी को याद किया गया। शरद मेला समिति के अध्यक्ष इं अदालत वर्मा ने भगत सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर भगत सिंह की चंद लाइनों को याद करते हुए कहा कि दिल से न जायेगी मरकर भी वतन की उल्फत।
मेरी मिट्टी से भी खुशबू ए वतन आयेगी।
कहा कि मात्र 23 साल 6 माह के अल्प काल आयु में भारत को आजाद कराने के लिए अपने साथियों शहीद राजगुरु सुखदेव के साथ हंसते हंसते फांसी पर चढ़ गए। देश के युवाओं के लिए उनका जीवन प्रेणना प्रद है।भगत सिंह ने अपने प्राणों की आहुति देकर अंग्रेजों के विरुद्ध आजादी की लड़ाई में ऊंचाई प्रदान की।उनके बलिदान ने भारतीय स्वतंत्रता में बहुत बड़ी क्रांति लाई जिससे हमारा देश स्वतंत्र हुआ।
इस दौरान विष्णु देव झा,अभिषेक सिंह,श्याम बिहारी सिंह,राकेश जायसवाल,प्रशांत उपाध्याय,अविनाश सिंह,चंद्र भूषण गुप्ता,बिंदेश सिंह,इंद्र कुमार सिंह,अजय कुमार सिंह,आलोक सिंह,प्रेम सिंह, रामेश्वर चौधरी, विशाल शाही,पुष्कर सिंह,ज्ञानेंद्र पटेल, गमगम सिंह आदि ने प्रतिमा पर माल्यार्पण कर शहीदों को नमन किया।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
नौगढ़ के सौ युवाओं ने देखा ग्राम स्वराज्य की नींव की तस्वीर शादी समारोह से लौट रहे दो युवकों की बाइकों में भिड़ंत, दोनों गंभीर घायल रौनियार समाज की बैठक में नई समिति का गठन, समाज को एकजुट करने का लिया संकल्प जैविक खेती और पर्यावरण संरक्षण पर एकदिवसीय प्रशिक्षण आयोजित जन चौपाल में गूंजीं जनता की समस्याये कनहर नहर बिजली सड़क और स्वास्थ्य सेवाओं पर उठे बड़े सवाल पांच दिवसीय रात्रि कालीन क्रिकेट सीजन-2 कल से जर्जर सड़क निर्माण कार्य को लेकर चेतावनी सम्पूर्ण समाधान दिवस में उपजिलाधिकारी ने किया जनसुनवाई दुद्धी को जिला बनाओ को लेकर विरोध प्रदर्शन आवास की पात्रता सूचि देखने उमड़ी ग्रामीणों की भीड़
Download App