सोनभद्र

कुत्तों के हमले से हिरन की मौत पोस्टमार्टम के बाद वनविभाग ने दफनाया

बीजपुर(रामजियावन गुप्ता) जरहा वनरेंज क्षेत्र अंतर्गत नेमना गाँव मे पानी के तलाश में भटक कर गाँव मे घुस आए एक हिरन पर शनिवार की रात आवारा कुत्तों ने हमला कर मौत के घाट उतार दिया। सुबह वन कर्मियों को जानकारी होने पर वनरेंज अधिकारी राजेश सिंह की उपस्थिति में पशु चिकित्साधिकारी बीजपुर डा० हेमंत कुमार ने पोस्मार्टम किया उसके बाद हिरन के शव को गढ्ढे में दफना दिया गया।बताया गया कि हिरन की उम्र लगभग चार से पांच साल रही होगी।रेंजर राजेश सिंह ने बताया कि कुत्तों के हमले से मौत हुई हिरन मादा थी सम्भवतः वह पानी के तलाश में गांव की ओर भटक कर आई थी इसी बीच आवारा कुत्तों ने घेर कर हमला कर दिया जिसके कारण उसकी मौत हो गयी।डॉक्टर हेमंत कुमार ने बताया कि हिरन के गर्दन और पुट्ठा पर गम्भीर चोट पहुँचने के कारण दम घुटने से मौत हुई है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
नौगढ़ के सौ युवाओं ने देखा ग्राम स्वराज्य की नींव की तस्वीर शादी समारोह से लौट रहे दो युवकों की बाइकों में भिड़ंत, दोनों गंभीर घायल रौनियार समाज की बैठक में नई समिति का गठन, समाज को एकजुट करने का लिया संकल्प जैविक खेती और पर्यावरण संरक्षण पर एकदिवसीय प्रशिक्षण आयोजित जन चौपाल में गूंजीं जनता की समस्याये कनहर नहर बिजली सड़क और स्वास्थ्य सेवाओं पर उठे बड़े सवाल पांच दिवसीय रात्रि कालीन क्रिकेट सीजन-2 कल से जर्जर सड़क निर्माण कार्य को लेकर चेतावनी सम्पूर्ण समाधान दिवस में उपजिलाधिकारी ने किया जनसुनवाई दुद्धी को जिला बनाओ को लेकर विरोध प्रदर्शन आवास की पात्रता सूचि देखने उमड़ी ग्रामीणों की भीड़
Download App