सोनभद्र

सड़क हादसे में युवक हुआ गंभीर, रिफर

दुद्धी। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के मझौली गांव में एक अनियंत्रित टिपर के चपेट में आने से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। शनिवार को दुद्धी से अनपरा जाते समय पीछे से एक अनियंत्रित टिपर राजन चंद्रवंशी पुत्र भरत उर्फ भरदुल निवासी काशी मोड़, अनपरा को जोरदार टक्कर मारकर फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीणों की भीड़ इकट्ठा हो गई। सड़क हादसे की सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक कुमुद शेखर, कस्बा चौकी इंचार्ज राम अवध, उपनिरीक्षक काशी सिंह कुशवाहा, तेज बहादुर राय ने घटना स्थल पहुँच कर घायल युवक को सीएचसी दुद्धी लाया। जहाँ चिकित्सकों ने गंभीर हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार कर जिला अस्पताल के लिए रिफर कर दिया।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
गांजे बाजे के साथ हुआ गणपति बप्पा का विसर्जन नाबालिक लड़की से छेड़खानी के आरोप में पास्को एक्ट में मुकदमा दर्ज। अघोषित बिजली कटौती से आक्रोशित नगरवासियों ने सबस्टेशन में किया प्रदर्शन तबादला एक्सप्रेस पटरी पर जिले के कई दरोगा इधर से उधर पिपरी जल विद्युत परियोजना कालोनी मे रह रहे परिवारो को बेदखली से बचाने को लेकर हंसराज विश्वकर्मा को ज... सनातन संस्कृति की रक्षा के लिए एकजुटता जरूरी ::: नरसिंह त्रिपाठी ट्रेलर की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत, घर से ड्यूटी के लिए निकला था रमेश कुल्हाड़ी से हमला कर बुजुर्ग को किया गंभीर, रिफर विभिन्न मांगों को लेकर ग्रामीणों का प्रदर्शन, बीडीओ को सौंपा ज्ञापन एनटीपीसी रिहंद में हिन्दी पखवाड़ा 2026 का शुभारंभ
Download App