सोनभद्र

खेत में पानी पटाने गए किसान की बिजली करंट लगने से मौत

विंडमगंज/सोनभद्र (सुमन गुप्ता) विंडमगंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत कोलीनडूबा में बीती रात्रि को अपने ही खेत में लगे गेहूं की फसल को बिजली के मोटर से पानी पटाने के दौरान बिजली की तार के चपेट में आने से ग्राम पंचायत निवासी शिवकुमार यादव पुत्र राजकेश्वर यादव की मौत हो गई। सूचना पर पहुंचे थाना प्रभारी निरीक्षक श्याम बिहारी ने शव को कब्जे में कर पंचनामा करने के पश्चात अंत्यपरीक्षण हेतु दुद्धी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा।
मौके पर मौजूद मृतक का पुत्र अखिलेश यादव ने रोते बिलखते बताया कि बीती रात्रि को खाना खाने के बाद सारे परिवार घर में ही सो गए थे, रात्रि को लगभग 2:00 बजे मेरे पिताजी उठकर गेहूं की फसल में पानी पटाने के लिए कह कर निकले थे, परंतु सुबह होने पर ग्रामीणों के द्वारा यह पता चला कि मेरे पिताजी की मौत खेत में लगे बिजली के मोटर के पास करंट की चपेट में आने से मौके पर ही हो गई है। आनन-फानन में हम लोग मौके पर पहुंचे तो मृत पड़े पिताजी को देखकर ग्राम प्रधान समेत अपने पास पड़ोस को सूचना दिया। सूचना पर पहुंचे ग्राम प्रधान यदुनाथ यादव ने बताया कि इलाके में गेहूं की फसल की पटौनी इस समय जोरों पर चल रही है सारे किसान गेहूं की फसल को बचाने के लिए बिजली के मोटर से पानी पटाने का काम कर रहे हैं, मौके पर मैं जब पहुंचा तो शिवकुमार यादव का मृत शरीर मोटर के पास पड़ा हुआ था। तत्पश्चात स्थानीय प्रशासन को सूचना दिया मृतक अपने पीछे दो पुत्र अखिलेश यादव व विकेश यादव व पत्नी सुशीला देवी को छोड़कर चला गया। मौत की घटना से परिजन बिलख-बिलख कर रो रहे थे। इस दौरान स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई थी। मौके पर पहुंचे थाना प्रभारी निरीक्षक श्याम बिहारी ने शव को कब्जे लेकर पंचनामा करने के पश्चात अंत परीक्षण हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी भेज दिया गया है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
रौनियार समाज की बैठक में नई समिति का गठन, समाज को एकजुट करने का लिया संकल्प जैविक खेती और पर्यावरण संरक्षण पर एकदिवसीय प्रशिक्षण आयोजित जन चौपाल में गूंजीं जनता की समस्याये कनहर नहर बिजली सड़क और स्वास्थ्य सेवाओं पर उठे बड़े सवाल पांच दिवसीय रात्रि कालीन क्रिकेट सीजन-2 कल से जर्जर सड़क निर्माण कार्य को लेकर चेतावनी सम्पूर्ण समाधान दिवस में उपजिलाधिकारी ने किया जनसुनवाई दुद्धी को जिला बनाओ को लेकर विरोध प्रदर्शन आवास की पात्रता सूचि देखने उमड़ी ग्रामीणों की भीड़ 723 किलोमीटर की साइकिल यात्रा कर अयोध्या पहुंचे म्योरपुर के युवा, एआई इंजीनियर संतोष गुप्ता ने पेश क... विश्व योग दिवस पर म्योरपुर ब्लॉक की सभी ग्राम पंचायतों में लगेंगे योग शिविर, तैयारियां तेज
Download App