सोनभद्र

एलएलबी की छात्रा को जान से मारने की धमकी देने वाले दुष्कर्म के आरोपी को रायपुर एसएचओ शिव प्रताप वर्मा ने गिरफ्तार कर भेजा जेल

वैनी/सोनभद्र एलएलबी की छात्रा को जान से मारने की धमकी देने वाले दुष्कर्म के आरोपी को रायपुर एसएचओ शिव प्रताप वर्मा ने गिरफ्तार कर भेजा जेल। पुलिस अधीक्षक यशवीर सिंह महोदय द्वारा महिलाओ के विरूद्द अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध जनपद में चलाये जा रहे लगातार अभियान के क्रम मे क्षेत्राधिकारी सदर के निर्देशन में थाना स्थानीय पर पंजीकृत मुकदमा अपराध संख्या 34/2024 आईपीसी की धारा 376, 323, 504,506 भादवि से सम्बन्धित आरोपी सतीश जायसवाल पुत्र हीरालाल जायसवाल निवासी वैनी रायपुर को पटवध आईटीआई मोड़ रायपुर से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

पनिकप खुर्द की एक छात्रा उरमौरा मे किराये का कमरा लेकर एलएलबी की पढाई कर रही है। वही पर आरोपी भी अपना हाईवा चलवाता है और किराये का कमरा लेकर रहता है। छात्रा द्वारा दी गयी तहरीर के आधार पर दोनों में काफी पहले से जान पहचान हो गयी और एक दूसरे से मिलने जुलने लगे। बाद में करीब एक वर्ष पहले से भी जान पहचान के क्रम मे छात्रा के कमरे में उसे शादी का झासा देकर आरोपी द्वारा उसके साथ शारीरिक सम्बन्ध बनाया गया। बाद मे आरोपी ने शादी से इन्कार करते हुए छात्रा को मारा पीटा गया व जान से मारने की धमकी दी गयी थी । दोनो परिवारो के परिजनों द्वारा सुलह समझौता का काभी प्रयास किये जाने के बावजूद सफलता नही मिलने पर पीडिता द्वारा पुलिस अधीक्षक यशवीर सिंह से मिलकर आप बीती सुनाने पर रायपुर के प्रभारी को अभियोग पंजीकृत करने हेतु आदेशित करते हुये आरोपी की अतिशीघ्र गिरफ्तारी कर कारवाई करने का आदेश दिया गया। उक्त आदेश के अनुपालन मे आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम
1 शिव प्रताप वर्मा रैपीर एसएचओ
2 हे का धनन्जय चौधरी
3 हे का रावेन्द्र प्रताप

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
गांजे बाजे के साथ हुआ गणपति बप्पा का विसर्जन नाबालिक लड़की से छेड़खानी के आरोप में पास्को एक्ट में मुकदमा दर्ज। अघोषित बिजली कटौती से आक्रोशित नगरवासियों ने सबस्टेशन में किया प्रदर्शन तबादला एक्सप्रेस पटरी पर जिले के कई दरोगा इधर से उधर पिपरी जल विद्युत परियोजना कालोनी मे रह रहे परिवारो को बेदखली से बचाने को लेकर हंसराज विश्वकर्मा को ज... सनातन संस्कृति की रक्षा के लिए एकजुटता जरूरी ::: नरसिंह त्रिपाठी ट्रेलर की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत, घर से ड्यूटी के लिए निकला था रमेश कुल्हाड़ी से हमला कर बुजुर्ग को किया गंभीर, रिफर विभिन्न मांगों को लेकर ग्रामीणों का प्रदर्शन, बीडीओ को सौंपा ज्ञापन एनटीपीसी रिहंद में हिन्दी पखवाड़ा 2026 का शुभारंभ
Download App