आजन गिरा में कर्मा नृत्य और मानर्र की थाप पर होली

म्योरपुर/सोनभद्र(विकास अग्रहरि)
म्योरपुर ब्लॉक के ग्राम पंचायत कुदरी के आदिवासी बाहुल्य गांव आलिया टोला और पश्चिमी देवहार,के आजनगिरा में गुरुवार को वर्षो से चली आ रही परंपरा के अनुसार खर होली चार दिन पूर्व खेली गई।और नौजवानों ,किशोरों ने जम कर प्लास के फूलो से बने प्राकृतिक रंग से होली खेली।ग्राम प्रधान राम दास,रोजगार सेवक दिनेश कुमार,कामता सिंह गोंड,रामधनी,मोहन,गुड्डू , सुनीता , आदि ने बताया कि बुधवार की रात मुहूर्त के अनुसार होलिका दहन किया गया और रात होली गीत गया गया। गुरुवार की सुबह कर्मा ,नृत्य के साथ धुर उड़ाने के साथ मानर की धुन पर युवाओं किशोरी ने जम कर धमाल मचाया और होली खेली। महुआ की दारू , और पूआ , पकवान के साथ होली गीत करो का स्वागत किया गया। होली में प्लास के फूल के रंग का भी खूब प्रयोग हुआ।और लोगो ने जम कर होली खेली। होली का सिलसिला आदिवासी क्षेत्रों में शुक्रवार को भी जारी रहेगा और, चागा, फरीपाम में होली खेली जाएगी।


