सोनभद्र

अयोध्या धाम जाने के क्रम में दुर्घटना में घायल और मृतक के घर जाकर प्रभारी मंत्री ने शोक संवेदना व्यक्त किया

विंढमगंज सोनभद्र ( सुमन गुप्ता)

थाना क्षेत्र के अंतर्गत बीते 11 मार्च को विंढमगंज भाजपा मंडल के विभिन्न गांव से लगभग 310 ग्रामीणों का जत्था अयोध्या धाम में भगवान श्री राम के दर्शन हेतु जाने के दौरान बस दुर्घटना में मृतक व घायलों के परिजनों से मिलने हेतु आज दोपहर लगभग 12:00 बजे भाजपा के आयुष स्वतंत्र प्रभार मंत्री दयाशंकर मिश्र उर्फ दयालु जी, राज्यसभा सांसद राम सकल, ओबरा विधानसभा के विधायक व मंत्री संजीव गोंड, भाजपा जिला अध्यक्ष नंदलाल गुप्ता सहित दर्जनों का काफिला पहुंच कर संवेदना व शोक व्यक्त किया।

इस दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष नंदलाल गुप्ता ने घायल पांचू राम पटेल के आवास व मृतक अशोक कुमार के परिजन व उनकी माता रीमा देवी जो घायल है से मिल कर कहा कि यह एक अनहोनी ही है कि बस दुर्घटना हो गया, जबकि बिंढमगंज मंडल से आठ बस का काफिला भगवान श्री राम के दर्शन हेतु निकला था। इस दु:ख की घड़ी में हम व भाजपा के सारे लोग आपके साथ खड़े हैं आप सभी लोग भाजपा के जुझारू सदस्य हैं आपके संपूर्ण स्वस्थ होने तक का इलाज व सारी व्यवस्था करने के लिए हम लोग आपके साथ खड़े हैं आपको किसी भी तरह का इलाज के दौरान होने वाली समस्या से नहीं जूझने दिया जाएगा, जहां तक हो सकेगा आपका इलाज व आर्थिक सहयोग हम लोगों के द्वारा करने का पूरा प्रयास कर रहे हैं इस दु:ख की घड़ी में पूरा भाजपा परिवार आप सब लोगों के साथ है। इस मौके पर जिला प्रभारी अनिल जी अमरेश पटेल राम सुंदर निषाद सोना बच्चा सागरमानी राजन चौधरी राज वर्मा दिलीप पांडे संजू तिवारी सुषमा गोद रामविचार गॉड राम लखन गौड़ श्रवण गोद राकेश केसरी भाजपा मंडल अध्यक्ष विनोद संजय गुप्ता राम प्रसाद यादव मकसूद आलम सहित दर्जनों भाजपा के लोग मौजूद थे

Vikash Agrahari

विकास अग्रहरी सोनभद्र म्योरपुर निवासी है। कम समय मे विकास अग्रहरी आज जिले की पत्रकारिता मे एक जाना पहचाना नाम है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
समाजसेवी मनी शंकर राय ने डाला शहीद स्थल पर लगवाया वाटर कूलर राहगीरों को मिलेगा शीतल पेयजल नर कंकाल मिलने से मची सनसनी पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव जी ने हिण्डालको रेणुकूट के कर्मचारी रवि सिंह को सम्मानित किया मनरेगा बचाओ व अन्य मांगों को लेकर खेत मजदूर यूनियन और भाकपा कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी के साथ जुलूस नि... जल जंगल और जमीन जीवन रक्षा की है स्कीम - संदीप मिश्रा तेज रफ्तार पिकअप ने व्यापारी को मारी टक्कर, मौके पर मौत,परिवार में मचा कोहराम कार की टक्कर से बाइक सवार दंपति व मासूम घायल, मां-बेटी जिला अस्पताल रेफर बख्रिहवा में जुटेगा आदिवासी समाज, महारानी दुर्गावती का 462वां बलिदान दिवस और आदिवासी सेवा समिति की... बिहार तस्करी हेतु ले जाई जा रही 539.5 लीटर बीयर को स्कार्पियो के साथ आरोपी को पिपरी पुलिस ने किया गि... आदिवासी धर्म कोड और रोजगार के मुद्दे पर गांव-गांव पहुंची अधिकार यात्रा
Download App