सोनभद्र

आदिवासी युवक की पिटाई के मामले मे प्राथमिकी दर्ज कराने के लिए दर दर भटक रहा है पीड़ित

गुरमा/सोनभद्र (ओम प्रकाश गुप्ता) आदिवासी युवक को बेरहमी से पिटाई के मामले मे प्राथमिकी दर्ज कराने के लिए अधिकारियो के दरबार मे दर दर भटक रहा है। पीड़ित आदिवासी युवक ने पुलिस अधीक्षक को पत्र सौप कर न्याय की गुहार लगाई है। मामला रार्बटसगंज कोतवाली क्षेत्र के आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र ग्राम पंचायत मकरीबारी के टोला बरेवा की है। पीड़ित सतेन्द्र बैगा पुत्र सुक्खु के मुताबिक वह अनुसूचित जनजात से बैगा समाज से आता है वह अशिक्षित है दैनिक मजदूरी कर अपने परिवार की जीवन यापन करता है बहन की शादी मे रूपये की जरूरत पड़ने पर वह संजय यादव अज्ञात निवासी मकरीबारी टोला बरिया थाना राबर्ट्सगंज जो कुछ वर्षो से यहा रहता है उसे एक बिगहे भूमी एवज मे एक बर्ष पुर्व जोत कोड़ हेतू दिया था।किंतु संजय यादव नियत खराब हो गई मेरे अनपढ एव अशिक्षित होने का फायदा उठाकर अवैधानिक ढ़ंग से छल कपट कर धोखाधड़ी कर एकरार नामा करा लिया। जबकि अनुसूचित जनजातीय की भूमि क्रय करने का अधिकार किसी अन्य जाति को अधिकार प्राप्त नही है। दिनांक 09/03/2024 की सुबह तकरीबन 10 बजे संजय यादव, वहाँ के प्रधान राममूरत यादव एंव सुरेन्द्र पाल एक राय गोल बंद होकर लाठी डंडे से लैस होकर जबरिया मेरी भूमि की नाप जोख कर मकान निर्माण करा कर कब्जा करने लगे तो प्राथी ने मना किया तो संजय यादव जातिसूचक शब्दो से माँ बहन की भद्दी गाली देते हुए लाठी डंडे मारकर पिटाई कर दिया जिससे प्राथी जख्मी हो गया। पीड़ित ने यह भी बताया की घटना के बाद अपनी लिखित शिकायती पत्र पुलिस को सौपी कोई कारवाई नही होने पर जिससे संजय यादव का मनोबल बढ गया वह तमाम बिल्डिंग मैटेरियल गिरावाकर तेजी से मकान निर्माण करा रहा है। पुलिस अधीक्षक महोदय को पत्र सौप कर जख्मो का मेडिकल परिक्षण कराकर प्राथमिकी दर्ज कराने के साथ मकान निर्माण रुकवाने की मांग किया है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
कंचन ज्वैलर्स मे हुई डकैती का सोनभद्र पुलिस ने किया पर्दाफाश डकैती मे शामिल आरोपी मुठभेड़ में घायल ... रेणुकूट निवासी 20 हजार का इनामिया आरोपी गिरफ्तार विषैले जंतू के काटने से किशोरी की मौत, परिजनों में शोक कनहर नदी से अवैध बालू खनन करते ट्रैक्टर-ट्रॉली पकड़ी पीएम मोदी के जन्मदिन पर सीएचसी में रक्तदान शिविर, 13 लोगों ने किया रक्तदान 51वें शपथ ग्रहण समारोह में अजीत भंडारी ने संभाली अध्यक्ष की कमान दलाई लामा से भेंट कर वर्षावास समाप्ति के अवसर पर समारोह में सोनभद्र पधारने का दिया गया निमंत्रण बच्चों में शिक्षा की अलख जगा रहे शिक्षामित्र प्रधानमंत्री मोदी के 76वें जन्मदिवस पर हवन कर किया गया दीर्घायु एवं यशस्वी होने की कामना कल,कारखानों व निजि प्रतिष्ठानों में धूमधाम से पूजे गए आदि शिल्पी
Download App