सोनभद्र

चुनाव के मद्देनजर म्योरपुर मे प्रदीप सिंह चंदेल ने फ्लैग मार्च कर कहा चुनाव में गड़बड़ी करने वाले बख्शे नही जायेंगे

म्योरपुर/सोनभद्र(विकास अग्रहरि)

म्योरपुर।स्थानीय थाना क्षेत्र के विभिन्न गांवो में रविवार को पुलिस ने पैरामिलिट्री फोर्स के साथ लोकसभा चुनाव के मद्देनजर मार्च किया।इस दौरान बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी मौजूद रहे।पुलिस क्षेत्राधिकारी दुद्धी प्रदीप सिंह चंदेल की अगुवाई में पैरामिलिट्री फोर्स की एक बटालियन के साथ म्योरपुर के विभिन्न गांवो में मार्च किया।इनमें आश्रम मोड, रनटोला, खैराही, कुस्महा, म्योरपुर काचन, करहिया, किरबिल, आरंगपानी व लिलासी गांवो में पुलिस ने पैरामिलिट्री फोर्स के साथ मार्च किया।

इस दौरान पुलिस क्षेत्राधिकारी ने कहा कि लोकसभा चुनाव में अशांति फैलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।उन्होंने ग्रामीणों से आह्वान किया कि किसी भी अराजक तत्व के बारे में कोई भी जानकारी दे सकते हैं।उन्होंने बिना किसी के दबाव में आए मतदान करने की बात भी कहीं।इस दौरान प्रभारी निरीक्षक हेमंत कुमार सिंह समेत बड़ी संख्या में पैरामिलिट्री फोर्स व पुलिसकर्मी मौजूद रहे।

Vikash Agrahari

विकास अग्रहरी सोनभद्र म्योरपुर निवासी है। कम समय मे विकास अग्रहरी आज जिले की पत्रकारिता मे एक जाना पहचाना नाम है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
फर्जी बिल तैयार कर तेंदूपत्ता की तस्करी करने वाले फरार आरोपी को विजय चौरसिया ने किया गिरफ्तार पांच मंजिला इमारत से गिरकर मजदूर की मौत इनरव्हील क्लब ओबरा ने मनाया भव्य तीज महोत्सव गांजे बाजे के साथ हुआ गणपति बप्पा का विसर्जन नाबालिक लड़की से छेड़खानी के आरोप में पास्को एक्ट में मुकदमा दर्ज। अघोषित बिजली कटौती से आक्रोशित नगरवासियों ने सबस्टेशन में किया प्रदर्शन तबादला एक्सप्रेस पटरी पर जिले के कई दरोगा इधर से उधर पिपरी जल विद्युत परियोजना कालोनी मे रह रहे परिवारो को बेदखली से बचाने को लेकर हंसराज विश्वकर्मा को ज... सनातन संस्कृति की रक्षा के लिए एकजुटता जरूरी ::: नरसिंह त्रिपाठी ट्रेलर की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत, घर से ड्यूटी के लिए निकला था रमेश
Download App