सोनभद्र

आदर्श महाविद्यालय सलखन में 106 छात्र छात्राओ को स्मार्टफोन किया गया वितरण

चोपन/सोनभद्र (गुड्डू मिश्रा) आदर्श महाविद्यालय सलखन मे बुधवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की महत्वपूर्ण योजना उत्तर प्रदेश में उच्च शिक्षा में अध्ययनरत युवाओं को तकनीकी सहायता हेतु टैबलेट स्मार्टफोन के निःशुल्क वितरण के तहत तृतीय चरण में 106 छात्र छात्राओ को स्मार्टफोन वितरित किया गया । स्मार्टफोन वितरण कार्यक्रम का शुभारंभ सर्वप्रथम मुख्य अतिथि जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि संजीव त्रिपाठी, महाविद्यालय के संस्थापक हाजी वकील अहमद द्वारा दीप प्रज्जवलन कर माँ सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण करके कार्यक्रम प्रारंभ किया गया। तत्पश्चात महाविद्यालय की छात्राओं द्वारा सरस्वती वन्दना व स्वागत गान गाया गया वहीं महाविद्यालय के संस्थापक हाजी वकील अहमद द्वारा मुख्य अतिथि संजीव त्रिपाठी को बुके व अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया । तत्पश्चात महाविद्यालय में पात्र छात्र /छात्राओं को क्रमानुसार मुख्य अतिथि संजीव त्रिपाठी द्वारा अपने हाथों से 106 छात्र/छात्राओं को निःशुल्क स्मार्टफोन का वितरण किया वहीं अपने संबोधन में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के प्रति धन्यवाद देते हुए बच्चों को स्मार्टफोन की सही दिशा में प्रयोग करने की अपील की तथा मेहनत करते हुए आगे बढ़ने का भी आवाहन किया उन्होंने बताया कि कोरोना काल जैसे भीषण महामारी में कुछ गरीब बच्चे आनलाइन क्लास नहीं ले पा रहे थे जिसके फल स्वरूप उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने इस योजना की शुरुआत की । कार्यक्रम का सफल संचालन कालेज की अध्यापिका बिन्दु कुमारी ने किया वहीं अन्त में आदर्श महाविद्यालय के प्राचार्य मुराद अहमद द्वारा आये हुए अतिथियों को धन्यवाद व आभार प्रकट किया। इस अवसर पर शकील अहमद, सुनील चौबे, कय्यूम खान, विवेक पाण्डेय , राहुल पाण्डेय व आर.आर. आईटीआई के प्रधानाचार्य सद्दाम कुरैशी, सुनील कुमार,मनुजेन्द्र पाण्डेय व सैकड़ों की संख्या में छात्र – छात्राएं व अभिभावक मौजूद रहे ।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
शिव मंदिर में भव्य रुद्राभिषेक व भंडारा का हुआ आयोजन विश्व आदिवासी दिवस की पूर्व संध्या पर आदिवासियों ने निकाला पैदल मार्च, राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन रायपुर पुलिस की बड़ी सफलता पूर्व में हुई पुलिस मुठभेड़ के दौरान फरार 25000 का इनामिया गौ तस्कर गिरफ्... मारपीट और अमानवीय कृत्य के मामले में बड़ी कार्रवाई, 10 आरोपी गिरफ्तार करकच्छी गांव में युवक को अर्धनग्न कर गांव में घुमाया जल जीवन मिशन की कार्यदायी संस्था जीवीपीआर ने जल अर्पण कार्यक्रम का किया आयोजन 15 दिनों से खराब पड़ा 16 केवीए का ट्रांसफार्मर, अंधेरे में रात गुजार रहे ग्रामीण गरीब मजलुमो की आवाज बने संदीप मिश्रा जान दे देंगे, जमीन नहीं देंगे विंध्य एक्सप्रेस वे के विरोध में ... आयुष्मान योजना के तहत 5 लाख तक निःशुल्क इलाज की सुविधा पुश्तैनी क्यारी में धान की रोपाई से रोका, एसडीएम से लगाई न्याय की गुहार
Download App