सोनभद्र

महाशिवरात्रि को ले थाने पर शांति समिति की हुई बैठक

चोपन/सोनभद्र (गुड्डू मिश्रा) चोपन थाना परिसर में बुधवार को आगामी त्योहार महाशिवरात्रि को लेकर थाना प्रभारी निरीक्षक विश्वनाथ प्रताप सिंह की अध्यक्षता में पीस कमेटी की बैठक सम्पन्न हुई। जिसमें क्षेत्र के कई ग्राम प्रधान सहित संभ्रात लोग पहुंचे, पुलिस ने सभी लोगों को महाशिवरात्रि पर्व को आपसी भाईचारा के साथ मनाने के लिए कहा और किसी प्रकार की कोई समस्या ना हो इसके लिए भी लोगों से जानकारी ली। इस दौरान बैठक में थाना प्रभारी ने बताया कि शिवरात्रि के दिन क्षेत्र के शिव मंदिरों पर पुलिस पेट्रोलिंग कर निगरानी करेगी, सभी लोग त्योहार आपसी भाईचारे के साथ शांतिपूर्ण रूप से मनाएं। त्योहारों पर किसी तरह का हुड़दंग ना मचाएं। शरारती तत्व हमेशा आपसी भाईचारा बिगाड़ने की फिराक में रहते हैं, कोई भी शरारती तत्व के बहकावे में ना आए और आपसी भाईचारा खराब ना करें। किसी भी तरह की घटना एवं दुर्घटना या आपात स्थित होने पर तुरंत डायल 112 या थाना पुलिस को सूचना दें। आगे उन्होंने कहा कि मादक पदार्थ की सेवन करने से बचे, वही हिदायत दी की अशांति फैलाने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस मौके पर एस आई उमाशंकर यादव,सत्यप्रकाश मौर्या,सलीम कुरैशी,रिजवान अहमद,बबलू इत्यादि लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
खनन अधिकारी ने क्रेशर व्यवसायियों के साथ किया बैठक संजीव त्रिपाठी बने ओबरा विधायक के प्रतिनिधि पुलिस की पहल पर प्रेमी युगल ने मंदिर में लिए सात फेरे रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस सेवा संकल्प अभियान में राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग शिव मंदिर में साफ-सफाई कर किया श्रमदान आकाशीय बिजली से बचाव को लाइटनिंग अरेस्टर लगाने पर जीत सिंह खरवार ने जताया मुख्यमंत्री का आभार