सोनभद्र

सी.सी सड़क का हुआ शिलान्यास , स्थानीय लोगों में हर्ष

चोपन/सोनभद्र (गुड्डू मिश्रा) चोपन नगर पंचायत के विभिन्न वार्डो में बुधवार को नगर पंचायत अध्यक्ष उस्मान अली ने सीसी सड़क निर्माण का शिलान्यास पूजा अर्चना करते हुए किया। नगर के वार्ड नं 02 में पानी टंकी के पास, वार्ड नं 09 में प्रमोद के घर के पास, वार्ड नं 04 में जयगुरूदेव के घर के पास और वार्ड नं 08 में मुर्तुजा के घर के पास सीसी सड़क निर्माण के शिलान्यास का कार्य शुरू होने पर स्थानीय लोगों ने खुशी व्यक्त किया। इस दौरान अध्यक्ष उस्मान अली ने कहा कि नगर में विकास कार्य अपनी प्रगति पर है तथा नगर पंचायत नगर के विकास कार्यों को करने के लिए सदैव तत्पर रहेगी। सरकार के द्वारा चलाई जा रही विकास परक योजनाओं का लाभ सबका साथ, सबका विकास और सबके विश्वास के मूल मंत्र पर चलते हुए बग़ैर किसी भेदभाव के सभी वर्ग के लोगों को मिल रहा है। नगर पंचायत चोपन विकास के परिदृश्य पर एक नया आयाम स्थापित करेगा आगे नगर में और भी कई विकास कार्यों का शिलान्यास करना है जो जल्द ही कराया जायेगा। इस मौके पर सभासद दिव्यविकाश सिंह,नागेंद्र यादव,अनिकेत रावत,लिपिक अंकित पांडेय,भाजपा नेता विकास चौबे,लवकुश भारती,अशोक सिंघल,जीतू सिंह,रंजीत सिंह,राधारमण पांडेय,रामनरेश चौधरी,शाहिद हुसैन,सत्यप्रकाश तिवारी,गणेश गौड़,बंटी सिंह,दीपक दुबे,मंसूर आलम,जितेंद्र पासवान,रोहित तिवारी, सुल्तान कुरैशी इत्यादि लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
खनन अधिकारी ने क्रेशर व्यवसायियों के साथ किया बैठक संजीव त्रिपाठी बने ओबरा विधायक के प्रतिनिधि पुलिस की पहल पर प्रेमी युगल ने मंदिर में लिए सात फेरे रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस सेवा संकल्प अभियान में राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग शिव मंदिर में साफ-सफाई कर किया श्रमदान आकाशीय बिजली से बचाव को लाइटनिंग अरेस्टर लगाने पर जीत सिंह खरवार ने जताया मुख्यमंत्री का आभार