सोनभद्र

बिना परमिट के वाहनों को पास कराने वाला शातिर आरोपी गिरफ्तार

गुरमा/सोनभद्र (ओम प्रकाश गुप्ता) पुलिस अधीक्षक यशवीर सिंह के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय व क्षेत्राधिकारी नगर महोदय के पर्यवेक्षण तथा कुशल नेतृत्व में अपराध एवं अपराधियों व अवैध खनिज के परिवहन पर प्रभावी अंकुश लगाये जाने हेतु चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत थाना चोपन पर पंजीकृत मु0अ0सं0- 47/2024 धारा- 419,420 भादवि व 3 लोक सम्पत्ति क्षति निवारण अधिनियम में वांछित अभियुक्त अमित मिश्रा उर्फ महादेव पुत्र मदन मोहन मिश्रा निवासी ग्राम बहुअरा राबर्ट्सगंज को आज दिनांक 06.03.2024 को समय करीब 11.50 बजे केवटा मोड़ से गिरफ्तार किया गया । विधिक कार्यवाही कर अभियुक्त को माननीय न्यायालय भेजा जा रहा है। अभियुक्त द्वारा पूछताछ के दौरान बताया गया कि वह करीब पांच छः वर्ष पहले गिट्टी बालू की गाड़ियों को पास कराता था लेकिन बीच में इस काम को छोड़ दिया तथा शोरूम चंड़ी होटल में अपने भाई के साथ मिलकर बाईक ब्रोकर का काम करता था किन्तु पुनः करीब दो महीने से अपने काम को छोड़कर गिट्टी बालू के गाड़ियों को पास कराने में लग गया । इसके द्वारा ही दिनांक 27.02.2024 को वाहन संख्या UP65LT9632 के वाहन स्वामी लोकेश यादव व चालक अजय पाल पुत्र श्री अंगद पाल निवासी भवानीपुर मधुपुर थाना रा0गंज जनपद सोनभद्र से सम्पर्क कर बिना परमिट चेक कराये ही लोढी खनन वैरियर से पास कराया गया था और दोबारा उसी परमिट पर परिवहन किये जाने हेतु बताया गया था । गाडी पास कराने के एवज में इसके द्वारा प्रति चक्कर पाँच हजार रूपया लिया जाता है।
अभियुक्त का पूर्व आपराधिक इतिहास
1.मु0अ0सं0- 24/2022 धारा- 3/25 आयुध अधिनियम थाना रावर्ट्सगंज जनपद सोनभद्र।
गिरफ्तार करने वाली टीम
1.प्रभारी निरीक्षक विश्वनाथ प्रताप सिंह थाना चोपन जनपद सोनभद्र ।
2.उ0नि0 विमलेश कुमार सिंह चौकी प्रभारी गुरमा थाना चोपन जनपद सोनभद्र ।
3.का0 कृष्ण कुमार यादव चौकी गुरमा थाना चोपन जनपद सोनभद्र ।
4.का0 इन्द्र कुमार चौकी गुरमा थाना चोपन जनपद सोनभद्र ।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
शिव मंदिर में भव्य रुद्राभिषेक व भंडारा का हुआ आयोजन विश्व आदिवासी दिवस की पूर्व संध्या पर आदिवासियों ने निकाला पैदल मार्च, राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन रायपुर पुलिस की बड़ी सफलता पूर्व में हुई पुलिस मुठभेड़ के दौरान फरार 25000 का इनामिया गौ तस्कर गिरफ्... मारपीट और अमानवीय कृत्य के मामले में बड़ी कार्रवाई, 10 आरोपी गिरफ्तार करकच्छी गांव में युवक को अर्धनग्न कर गांव में घुमाया जल जीवन मिशन की कार्यदायी संस्था जीवीपीआर ने जल अर्पण कार्यक्रम का किया आयोजन 15 दिनों से खराब पड़ा 16 केवीए का ट्रांसफार्मर, अंधेरे में रात गुजार रहे ग्रामीण गरीब मजलुमो की आवाज बने संदीप मिश्रा जान दे देंगे, जमीन नहीं देंगे विंध्य एक्सप्रेस वे के विरोध में ... आयुष्मान योजना के तहत 5 लाख तक निःशुल्क इलाज की सुविधा पुश्तैनी क्यारी में धान की रोपाई से रोका, एसडीएम से लगाई न्याय की गुहार
Download App