सोनभद्र

दुद्धी तहसीलदार के खिलाफ लेखपाल संघ लामबंद

दुद्धी। स्थानीय तहसील में लेखपाल संघ ने तहसीलदार दुद्धी अमित कुमार सिंह के खिलाफ तहसील परिसर में जमकर नारेबाजी कर विरोध प्रदर्शन किया। शुक्रवार को दोपहर साढ़े बारह बजे तहसील क्षेत्र के लेखपाल संघ द्वारा तहसीलदार दुद्धी द्वारा लेखपालों पर किये गए कार्यवाही से आक्रोशित होकर लामबंद हो गए। लेखपाल संघ अध्यक्ष विनय कुमार गुप्ता ने बताया कि रवि सहगल (घिवहीँ), सुशील पांडेय (कुलडोमरी) दोनो लेखपाल के सर्विस बुक पर प्रतिकूल प्रविष्टि दिया गया। एव दोनों लेखपालों के विरुद्ध विभागीय कार्यवाही के लिए संसूति किया है। इस तरह की तानाशाही कार्यवाही से सभी लेखपाल नाराज हैं। लेखपालों पर किये गए कार्यवाही को जब तक उच्च अधिकारियों द्वारा वापस नही लिया जाता है। तब तक सभी लेखपाल हड़ताल पर बैठेंगे। इस बीच नायाब तहसीलदार ज्ञानेंद्र ने एसडीएम दुद्धी के आदेश पर लेखपालों को समझाने का काफी प्रयास किया। लेकिन लेखपालों ने एक नहीं सुनी। लेखपाल संघ कार्यवाही वापस लेने पर अड़े हुए हैं। लेखपाल संघ ने अतिरिक्त सर्कल का प्रभार को मुक्त करने की मांग किया। इस दौरान लेखपाल विभिन्न मांगो को लेकर अड़े हुए है। विरोध प्रदर्शन में लेखपाल संघ अध्यक्ष विनय कुमार गुप्ता, मंत्री प्रवीण सिंह, कुन्दन, रमेश मिश्र, संतोष यादव, पंकज चौबे, राम प्रकाश चौहान, नवनीत, अश्वनी, रंजय, विमलेश, अनिल गुप्ता, धीरज, मुकेश गुप्ता, अशोक, रामलखन, राधा गुप्ता, अंजना सिंह, वर्षा वर्मा अन्य लेखपाल मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
खनन अधिकारी ने क्रेशर व्यवसायियों के साथ किया बैठक संजीव त्रिपाठी बने ओबरा विधायक के प्रतिनिधि पुलिस की पहल पर प्रेमी युगल ने मंदिर में लिए सात फेरे रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस सेवा संकल्प अभियान में राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग शिव मंदिर में साफ-सफाई कर किया श्रमदान आकाशीय बिजली से बचाव को लाइटनिंग अरेस्टर लगाने पर जीत सिंह खरवार ने जताया मुख्यमंत्री का आभार