सोनभद्र

जिलाधिकारी सोनभद्र ने प्रमुख विभागो के अधिकारियों व व्यापार मण्डल के पदाधिकारियों के साथ की बैठक –

रेणुकूट (रामकुमार गुप्ता)आज सोनभद्र जिला कार्यालय पर जिलाधिकारी महोदय ने विभिन्न प्रमुख विभागो के अधिकारियों के साथ समस्त व्यपार मंडल पदाधिकारियों संघ बैठक कर जनपद के प्रमुख समस्याओं से अवगत हुए , ज्यादातर समस्या बिजली विभाग से लेकर जीएसटी संबंधित, ट्रैफिक , नो एंट्री और दुकानदारों के समक्ष पार्किंग की समस्या हो रही है।ग्राहक वाहन खड़ा कर दुकान पर आता है तो चालान कटने का डर बना रहता है जिससे ग्राहक नही आते , रेणुकूट के समस्यओ को लेकर व्यापार मंडल अध्यक्ष सूरज ओझा ने दामदारी से रखा ब्लाक पर चल रहे कुल लगभग 40 अवैध विद्यालयों के संदर्भ में जिलाधिकारी को अवगत कराते हुए लिस्ट सौंपी साथ ही पिपरी नगर पंचायत के अंतरगत आने वाले एक

मात्र सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र है जिस केंद्र पर पिछले अगस्त से डॉक्टर के ना रहने से लोगो को कठिनाइयों के सामना का बात रखी। साथ ही रेणुकूट , पिपरी के सीएससी सेंटर के प्रेशणियो से अवगत कराते हुए जमीनी संबंधित नापने व आए जाति प्रमाण पत्र वा अन्य मामले में लेखपाल के रवैए से जनता काफी प्रेसान है लेखपाल से कहने पर कोई असर नहीं है। सांसद के खास आदमी होने का दावा करने वाले लेखपाल द्वारा सरकार और अधिकारियों की छवि धूमिल करने के संदर्भ में बात रखते हुए कार्यवाही करने को कहा ,जिससे जिलाधिकारी महोदय ने जल्द करवाही करने को कहा , कृष्णा मंदिर रेणुकूट के सामने सड़क पर हुए गड्डे के कारण दुर्घटना की बात रखी साथ ही व्यपारियो के बिजली के बिल में हो रही गड़बड़ी की भी परेशानियों से अवगत कराया जिसपर अधिशासी अभियंता महोदय ने जल्द दूर करने को कहा , जीएसटी की समस्या से भी अवगत कराया साथ ही आचार संहिता में पैसा लेकर समान लेने जाने पर पैसा जब्त करना और उनकी बात ना सुनना जिससे व्यापार पर असर पड़ना और झेलना जैसे विषयों से अवगत कराया , व्यापार भाईयो ने अपनी बात रखते हुए कहा की यदि मीटिंग में रखे समस्याओं का जल्द समाधान ना हो तो इतना दूर से आकर बात रखने की क्या आवश्यकता , इस पर जिलाधिकारी ने आश्वासन दिया की अब से आपको इस पर कार्यवाही का भी रिजल्ट व्हाट्स ग्रुप पर ही मिल जाएगा जिला कार्यालय पर उपस्थित व्यापार मंडल अध्यक्ष सूरज ओझा के साथ सुशील तिवारी कालू गुप्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
अल्ट्राटेक फैक्ट्री में जलाए जा रहे कचरे की दुर्गंध को रोकने को लेकर हुई संयुक्त बैठक अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर रेणुकूट में भव्य योग कार्यक्रम आयोजित राबर्ट्सगंज में एपेक्स हास्पिटल की चिकित्सीय संगोष्ठी आधुनिक तकनीकों पर हुआ मंथन अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस पर आदर्श महाविद्यालय सलखन में योगाभ्यास कार्यक्रम आयोजित किया गया बीजपुर पुलिस ने आर्म्स एक्ट के आरोपी को किया गिरफ्तार अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाते हुए मून स्टार इंग्लिश स्कूल में संपन्न हुआ दो दिवसीय व्यावसायिक विकास ए... बीजपुर पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी महिला के हत्यारोपी को किया गिरफ्तार ट्रक के धक्के से दिव्यांग युवक की मौत कोयला लदे ट्रक की टक्कर से दिव्यांग दुकानदार की मौत, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़ नौगढ़ के सौ युवाओं ने देखा ग्राम स्वराज्य की नींव की तस्वीर
Download App