सोनभद्र

सोनभद्र की बिटिया ने किया कमाल अध्यापक सुपुत्री गरिमा सिंह को मिला स्वर्ण पदक

सोनभद्र की बिटिया ने किया कमाल अध्यापक सुपुत्री गरिमा सिंह को मिला स्वर्ण पदक। डी ए वी बीना में अंग्रेजी के विभागाध्यक्ष मोहन सिंह की सुपुत्री गरिमा सिंह को भारत के उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ एवं दिल्ली विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर योगेश सिंह ने स्वर्ण पदक प्रदान करके सम्मानित किया है।हिंदू महाविद्यालय (नई दिल्ली) के 125 वें स्थापना दिवस एवं दिल्ली विश्वविद्यालय के बहु उद्देश्यीय सभागार में आयोजित 100 वे दीक्षांत समारोह मे दिल्ली विश्वविद्यालय मे एमएससी जीव विज्ञान की टापर गरिमा सिंह को 15 फरवरी,2024 को उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने स्वर्ण पदक एवं 24 फरवरी, 2024 को दिल्ली विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर योगेश सिंह ने श्रीमती उषा गांगुली स्वर्ण पदक प्रदान करके सम्मानित किया। सिलौनी, अयोध्या के मूल निवासी एवं डी ए वी बीना में अंग्रेजी के विभागाध्यक्ष मोहन सिंह एवं डी ए वी कुमार गंज में अध्यापिका संतोष सिंह की सुपुत्री गरिमा सिंह बचपन से ही मेधावी और पहली कक्षा से ही टापर रही है।गरिमा सिंह का लक्ष्य चिकित्सा विज्ञान में महारत हासिल कर राष्ट्र सेवा करना है। उसने अपनी इस उत्कृष्ट सफलता का श्रेय गुरुजनों और माता पिता के मार्ग दर्शन और आशीर्वाद को दिया है। गरिमा सिंह की इतिहासिक सफलता से सभी आह्लादित और गौरवान्वित हैं। सबने छात्रा और उसके माता पिता को बधाई दिया है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
गरीब मजलुमो की आवाज बने संदीप मिश्रा जान दे देंगे, जमीन नहीं देंगे विंध्य एक्सप्रेस वे के विरोध में ... आयुष्मान योजना के तहत 5 लाख तक निःशुल्क इलाज की सुविधा पुश्तैनी क्यारी में धान की रोपाई से रोका, एसडीएम से लगाई न्याय की गुहार *तीन दिवसीय जोनल खेल प्रतियोगिता का हुआ भव्य समापन* शांति भंग होने की आंशका में तीन लोगो पर पुलिस ने कसा शिकंजा दो बाइकों की आमने सामने टक्कर तीन घायल ,दो गम्भीर रेफर शिवम संकल्प इंटर कॉलेज , बखरिहवा में छात्र संघ का चुनाव सकुशल संपन्न हुआ ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक सवार को बचाने में खाई में गिरी कार बीजपुर पुलिस की बड़ी कारवाई धारा 14(1) उ0प्र0 गैंगस्टर एक्ट के तहत 8.50 लाख मूल्य का ट्रक वाहन किया ... रेणुकूट के व्यापारीगणों का जन्म व मृत्यु प्रमाण पत्र रेनुकूट नगर पंचायत के द्वारा नहीं बनाये जाने से...
Download App