सोनभद्र

बुड़ा ने बीजपुर बाजार को हराकर एक दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता का खिताब अपने नाम किया

बीजपुर(रामजियावन गुप्ता) अम्बेडकर क्रिकेट क्लब डोडहर के तत्वावधान में एक दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन रविवार को डोडहर के अम्बेडकर नगर के ग्राउंड में आयोजित किया गया। नॉकआउट क्रिकेट प्रतियोगिता में कुल 9 टीमो ने हिस्सा लिया। फाइनल में बुड़ा (पिंडारी) की टीम ने बीजपुर बाजार को 8 रनों से हराकर खिताब अपने नाम कर लिया। फाइनल शुरू होने से पहले कमेटी के धनंजय शर्मा,सियाराम भारती,योगेश, विनोद, रामप्रकाश ने मुख्य अतिथि ब्लाक प्रमुख म्योरपुर मानसिंह गोड़ व विशिष्ट अतिथि प्रभारी निरीक्षक थाना बीजपुर पंकज कुमार पांडेय,ग्राम प्रधान डोडहर के पी पाल और सह अतिथियों को बुक्के और शाल देकर सम्मानित किया । इसके बाद अतिथियों ने सामुहिक रूप से खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए खेल को चालू कराया।

फाइनल के संघर्ष पूर्ण मुकाबले में बीजपुर बाज़ार ने टॉस जीतकर बुड़ा को बल्लेबाजी का निमंत्रण दिया। बुड़ा ने निर्धारित 12 ओवर में 149 रन बनाकर बीजपुर को 150 रन का लक्ष्य दिया। बीजपुर बाजार की टीम बल्लेबाजी करते हुए 11.2 ओवरों में 140 रन पर आल आउट हो गई और बुड़ा ने 9 रनसे जीतकर खिताब अपने नाम कर लिया । बेस्ट खिलाडी का एवार्ड शतक वीर अल्ताफ को मिला। निर्णायक की भूमिका में मसरूर आलम व रामेश्वर कमेंटेटर धनञ्जय शर्मा, रामदयाल वैश्य व श्रीराम यादव ने निभाई।प्रतियोगिता को सफल बनाने में अंबेडकर क्रिकेट क्लब के मोहन,राजू,सोनू,मनोज आदि का महत्वपूर्ण योगदान रहा। इस मौके पर अनिल त्रिपाठी, रामरतन,डॉ सुधीर, ग्राम प्रधान झीलों सत्येन्द्र सिंह, पिंडारी रामसजीवन के साथ साथ भारी संख्या में दर्शक गण मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
आदिवासी धर्म कोड और रोजगार के मुद्दे पर गांव-गांव पहुंची अधिकार यात्रा पांच दिवसीय रात्रि क्रिकेट टूर्नामेंट का हुआ उद्धघाटन,पूर्वांचल आर्मी पहुचा सेमीफाइनल में पेयजल समस्या से परेशान युवक हाईटेंशन खंभे पर चढ़ा, पुलिस ने समझाकर सुरक्षित उतारा अल्ट्राटेक फैक्ट्री में जलाए जा रहे कचरे की दुर्गंध को रोकने को लेकर हुई संयुक्त बैठक अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर रेणुकूट में भव्य योग कार्यक्रम आयोजित राबर्ट्सगंज में एपेक्स हास्पिटल की चिकित्सीय संगोष्ठी आधुनिक तकनीकों पर हुआ मंथन अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस पर आदर्श महाविद्यालय सलखन में योगाभ्यास कार्यक्रम आयोजित किया गया बीजपुर पुलिस ने आर्म्स एक्ट के आरोपी को किया गिरफ्तार अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाते हुए मून स्टार इंग्लिश स्कूल में संपन्न हुआ दो दिवसीय व्यावसायिक विकास ए... बीजपुर पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी महिला के हत्यारोपी को किया गिरफ्तार
Download App