सोनभद्र

अनियंत्रित ट्रेलर के चपेट में आने से श्रमिकों से भरी टैंपो पलटी, रिफर

दुद्धी। विंढमगंज थाना क्षेत्र के हिराचक गांव में एक अनियंत्रित ट्रेलर ने पीछे से श्रमिकों से भरें टैम्पो में जोरदार टक्कर मारकर फरार हो गया। टैम्पो का संतुलन बिगने से खाई में जा गिरी जिसमें बैठे सभी श्रमिकों को चोट लगी। घटना की सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक नागेश सिंह रघुवंशी ने सभी घायलों को सीएचसी दुद्धी लाया। टैम्पो में बैठें प्रदीप कुमार 20 निवासी केवाल, मुंद्रिका 65 निवासी धुमा, तुलसी 39 घिवहीँ, अजित पासवान 33 निवासी गढ़वा, शिवपूजन 21 अजनिया, रुक्मणि 35 निवासी घिवही, अनिल कुमार पटेल 37 निवासी मेदनिखाड़ रिफर, कमलेश 22 धुमा, विनोद कुमार 35 निवासी सलैयाडीह सभी सवार गम्भीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों का उपचार सीएचसी दुद्धी में हो रहा है। चिकित्सकों ने एक युवक अनिल कुमार पटेल 37 निवासी मेदनिखाड़ के सिर में गंभीर चोट लगने की वजह से जिला अस्पताल के लिए रिफर कर दिया। टेम्पो में बैठे हुए श्रमिक विंढमगंज से दुद्धी मजदूरी करने के लिए आ रहे थे। प्रभारी निरीक्षक नागेश सिंह रघुवंशी ने बताया कि घटना स्थल पहुँच कर सभी घायलों को सीएचसी दुद्धी में भर्ती कराया गया है। जहाँ उपचार हो रहा है। भाग रहे ट्रेलर को पकड़ लिया गया है। विधिक कार्यवाही किया जाएगा।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
खनन अधिकारी ने क्रेशर व्यवसायियों के साथ किया बैठक संजीव त्रिपाठी बने ओबरा विधायक के प्रतिनिधि पुलिस की पहल पर प्रेमी युगल ने मंदिर में लिए सात फेरे रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस सेवा संकल्प अभियान में राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग शिव मंदिर में साफ-सफाई कर किया श्रमदान आकाशीय बिजली से बचाव को लाइटनिंग अरेस्टर लगाने पर जीत सिंह खरवार ने जताया मुख्यमंत्री का आभार